Beauty Tips - निखरी हुई त्वचा के लिए अपनाएं ये आसान नुस्खे, साफ नजर आएगा फर्क
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:25 PM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:25 PM
Beauty Tips - चमकदार, निखरी एवं स्वस्थ त्वचा पाना किसका सपना नहीं होता है। त्वचा में निखार के साथ, निखार आता है हमारे व्यक्तित्व में। सुंदर व स्वस्थ त्वचा पाने के लिए यह आवश्यक नहीं है कि, हम महंगे दामों वाले कॉस्मेटिक का इस्तेमाल करें। यदि सही तरीके से त्वचा की देखभाल की जाए तो, कम दाम में भी, आसान तरीके से सुंदर और स्वस्थ त्वचा पाई जा सकती है। इस पोस्ट में हम कुछ ऐसे ही आसान से उपाय लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप घर में त्वचा को स्वस्थ व चमकदार बना सकती हैं।
1. चारकोल - चारकोल की मदद से गंदगी को आसानी से साफ किया जा सकता है। कॉस्मेटिक वस्तुओं को बनाने में भी चारकोल का इस्तेमाल किया जाता है। ब्लैकहेड्स को हटाने में चारकोल काफी असरदार होता है।
चारकोल की 2-3 एक्टिवेटेड कैप्सूल को अच्छे से पीसकर उसमें 1/4 चम्मच जिलेटिन व एक विटामिन E का कैप्सूल मिलाकर इसका पेस्ट बना ले। अब इस पेस्ट को चेहरे, खासतौर पर ब्लैक हेड्स वाले जगहों पर भली-भांति लगा ले। 10 से 15 मिनट के बाद चेहरे को साफ पानी से धो ले। इससे चेहरे की गंदगी साफ होती है और चेहरा चमकदार बनता है।
2. चॉकलेट - चॉकलेट में एंटीएजिंग सब्सटेंसेस पाए जाते हैं। इस में पाए जाने वाला कैल्शियम पोटेशियम और मैग्नीशियम चेहरे पर निखार लाने में सहायक होता है। चेहरे पर चॉकलेट का मसाज करने से चेहरे की बेजान और रूखी त्वचा निकल जाती है। और चेहरे में निखार आता है।
आधा कप डार्क चॉकलेट को अच्छे से पिघला ले और उस पर दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिला ले। इन दोनों को भली-भांति मिलाकर पेस्ट बना ले। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगा ले। लगभग 20 मिनट बाद जब यह पेस्ट सूख जाए, तब साफ पानी से हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए चेहरे को धुल ले। मुलायम तौलिए की मदद से चेहरे को हल्के हाथों से पोंछ ले। चेहरे पर फर्क साफ नजर आएगा।
3. कॉफी - कॉफी का इस्तेमाल ब्यूटी टिप्स के लिए कई तरह से किया जा सकता है। ग्लोइंग स्किन के लिए आप कॉफी का फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगा सकती है। इसके लिए आपको कॉफी पाउडर में गुलाब जल डालकर अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट बनाना होगा। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 5 से 10 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ देना होगा। 10 मिनट बाद हल्के गीले हाथों से चेहरे का कुछ देर तक मसाज करने के बाद हल्के ठंडे व स्वच्छ पानी से चेहरा धुल लें। इसके बाद मुलायम तौलिए से हल्के हाथों से चेहरे को पोंछ ले।