Gulab Jamun : गुलाब जामुन बनाने का सही तरीक़ा आप भी जानिए कैसे घर पर बनाएँ
Gulab Jamun: The right way to make Gulab Jamun, you also know how to make it at home
खाना खज़ाना
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:31 PM
खाना खज़ाना
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:31 PM
Gulab Jamun : आजकल हर चीज में मिलावट हो रही है तो वहीं लोग सोचते हैं कि बाहर के बजाय घर बैठकर ही कुछ न कुछ बनाएं. मार्केट की मिठाई पर तो विश्वास ही नहीं किया जा सकता. इसलिए अगर आप घर पर ही मिठाई बनाएंगे तो ज्यादा बेहतर रहेगा. कई बार इस बात को लेकर भी लोगों की शिकायत होती है कि घर पर चीजे परफेक्ट नहीं बनती. इन्ही में से एक है गुलाब जामुन, जो लोग मार्केट से ही लेकर खाना पसंद करते हैं.
Gulab Jamun :
यूं तो आपने गुलाब जामुन कई बार बनाए होंगे, लेकिन कुछ न कुछ कमी रह ही जाती है, जैसे गुलाब जामुन का फट जाना या कड़क होना आमतौर पर देखने को मिलती है. आज हम आपको गुलाब जामुन की रेसिपी के साथ ही कुछ ट्रिक भी बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आपके गुलाब जामुन एकदम मुलायम और स्वादिष्ट बनेंगे.
सामग्री
खोया यानी मावा- 1 कप
चीनी-4 कप
इलायची-3-4
ड्राई फ्रूट्स- जरूरत के मुताबिक
घी-2 कप
पानी-3 कप
बेकिंग सोडा-1 चुटकी
कैसे बनाएं गुलाब जामुन?
1.गुलाब जामुन बनाने के लिए मावे को अच्छे से मैश कर लीजिए. इसके बाद मावे में बेकिंग सोडा डालकर एक डो बना लें.
2.डो को सॉफ्ट रखने के लिए इसमें 2 बूंद घी की डाल दें. इस बात का ध्यान रखें कि डो ज्यादा टाइट न हो.
3.डो को तैयार करने के बाद गुलाब जामुन तैयार कर लें. जितना बड़ा गुलाब जामुन बनाना चाहते हैं उतना ही बड़ा आकार दें.
4.अब कढ़ाई में घी डालें और उसे अच्छी तरह गर्म करें. इसके बाद गैस को धीमी आंच पर रखें और गुलाब जामुन को फ्राई करें.
5.दूसरी तरफ चाशनी बनाने के लिए पानी और चीनी को मिलाकर पकाएं. अगर आप अच्छा टेस्ट लेना चाहते हैं तो चाशनी बनाते वक्त 6.इलायची पाउडर का यूज जरूर करें.
7.अब गुलाब जामुन ब्राउन तब तक बाहर न निकालें, जब तक ब्राउन न हो जाएं.
8.फ्राई करने के बाद गुलाब जामुन को चाशनी में डालें.
9.अब चाशनी में गुलाब जामुन को डालकर कुछ देर के लिए ढककर रख दें.
10.अब गुलाब जामुन को ड्राई फ्रूट्स से गार्निश कर सर्व करें.
इन बातों का रखें ख्याल
अगर आप सॉफ्ट गुलाब जामुन बनाना चाहते हैं तो दूध एक शानदार विकल्प है. हमेशा ध्यान रखें जब भी आप गुलाब जामुन का डो बनाएं, उसमें दूध जरूर डालें. जिससे गुलाब जामुन सॉफ्ट बनेंगे. इसके अलावा बेकिंग सोडा भी यूज किया जा सकता है. आप गुलाब जामुन को तलने से पहले उसमें छोटे-छोटे छेद कर दें, इससे भी गुलाब जामुन सॉफ्ट बने रहेंगे.