चैत्र नवरात्रि 2024 कब-कब रखा जाएगा नवरात्रि व्रत लिस्ट
Chaitra Navratri 2024
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:49 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:49 PM
Chaitra Navratri 2024 : इस साल 2024 में अप्रैल महीने से आरंभ हो रही है चैत्र नवरात्रि. नवरात्रि के हर दिन का महत्व होता है. अलग अलग रुपों में माता का पूजन किया जाता है. ऎसे में इसके पहले दिन से लेकर नौ दिन का अंतिम व्रत बहुत विशेष होता है. आइये जान लेते हैं चैत्र नवरात्रि में किस दिन रखा जाएगा कौन सा व्रत. प्रतिपदा से लेकर नवमी तक की व्रत सूची 2024
चैत्र नवरात्रि तिथि लिस्ट 2024
09 अप्रैल 2024 शुरू होने वाली है चैत्र नवरात्रि. इसके पहले दिन को प्रतिपदा के व्रत रुप में मनाया जाता है. यह दिन हिंदू वर्ष के प्रथम माह के आरंभ का भी समय माना गया है. नवरात्रि के पहले दिन होता है माता शैलपुत्री का पूजन इसके बाद क्रमश: माता ब्रह्मचारिणी, माता चंद्रघंटा, माता कुष्मांडा, माता स्कंद, माता कात्यायनी, माता कालरात्रि, माता महागौरी, माता सिद्धिदात्री का पूजन होता है. अप्रैल महीने में कब रखा जाएगा नवरात्रि का पहला व्रत और अंतिम व्रत, इसके साथ ही कौन सी देवियों का होगा इस समय पूजन यहां पढ़ें विस्तार पूर्वक.
चैत्र नवरात्रि तिथि- चैत्र नवरात्रि तिथि
चैत्र नवरात्रि प्रतिपदा तिथि
चैत्र नवरात्रि का आरंभ चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा के दिन से होता है. इस साल 9 अप्रैल 2024 को प्रतिपदा तिथि के साथ होगी मां शैलपुत्री की पूजा.
चैत्र नवरात्रि द्वितीया तिथि
चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया के दिन से होता है. इस साल 10 अप्रैल 2024 को द्वितीया तिथि के साथ होगी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा.
चैत्र नवरात्रि तृतीया तिथि
चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया के दिन से होता है. इस साल 11 अप्रैल 2024 को तृतीया तिथि के साथ होगी मां चंद्रघंटा की पूजा.
चैत्र नवरात्रि चतुर्थी तिथि
चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन से होता है. इस साल 12 अप्रैल 2024 को द्वितीया तिथि के साथ होगी मां कूष्माणा की पूजा.
चैत्र नवरात्रि पंचमी तिथि
चैत्र नवरात्रि का पांचवां दिन चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी के दिन से होता है. इस साल 13 अप्रैल 2024 को पंचमी तिथि के साथ होगी मां स्कंदमाता की पूजा.
चैत्र नवरात्रि षष्ठी तिथि
चैत्र नवरात्रि का छठा दिन चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी के दिन से होता है. इस साल 14 अप्रैल 2024 को षष्ठी तिथि के साथ होगी मां कात्यायनी की पूजा.
चैत्र नवरात्रि सप्तमी तिथि
चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी के दिन से होता है. इस साल 15 अप्रैल 2024 को सप्तमी तिथि के साथ होगी मां कालरात्रि की पूजा.
चैत्र नवरात्रि अष्टमी तिथि
चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी के दिन से होता है. इस साल 16 अप्रैल 2024 को अष्टमी तिथि के साथ होगी मां महागोरी की पूजा.
चैत्र नवरात्रि नवमी तिथि
चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन से होता है. इस साल 17 अप्रैल 2024 को नवमी तिथि के साथ होगी मां सिद्धिदात्री की पूजा.
आचार्या राजरानी