मुख्यमंत्री योगी आज लेंगे जेवर एयरपोर्ट का जायजा, उद्घाटन की तारीख होगी तय
जेवर
चेतना मंच
17 Nov 2025 07:40 PM
जेवर
चेतना मंच
17 Nov 2025 07:40 PM
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण करेंगे। सीएम एयरपोर्ट पर सुबह 11:40 बजे से दोपहर 12:40 बजे तक रहेंगे और निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेंगे। Jewar News
सूत्रों के मुताबिक, निरीक्षण के बाद एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। एयरपोर्ट के पहले चरण का काम लगभग पूरा हो चुका है और शुरुआत में इसका अनुमानित यात्री क्षमता सालाना 50 लाख यात्रियों के लिए रखा गया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि एयरपोर्ट का पूरा हो जाना न केवल क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाएगा, बल्कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के आर्थिक और पर्यटन विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। Jewar News