IPL फाइनल के बाद जमकर होगी पैसो की बारिश, जानें किसको क्या मिलेगा?
IPL 2025
IPL
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:52 AM
IPL
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:52 AM
IPL 2025 : आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) आमने-सामने होंगे। आईपीएल 2025 के इस बड़े मैच से पहले यह चर्चा जोरों पर है कि आखिर इस बार जीतने वाली टीम को कितनी इनाम राशि मिलेगी। इसके साथ ही यह भी जानना महत्वपूर्ण है कि आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबला हारने वाली टीम कोकितनी इनामी राशि दी जाएगी । इसके अलावा, पर्पल कैप और ऑरेंज कैप जैसे व्यक्तिगत अवॉर्ड्स के इनाम की भी दिलचस्प जानकारी सामने आई है।
आईपीएल 2025 के विजेता को मिलेगा 20 करोड़ का इनाम
आईपीएल 2025 में इस बार आईपीएल जीतने वाली टीम पर इनामों की बारिश होने वाली है। इस बार आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा जमाने वाली टीम के खाते में भारी भरकम 20 करोड़ रुपये आएंगे। वहीं, फाइनल में हारने वाली टीम को भी सम्मान स्वरूप 13 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
पर्पल और ऑरेंज कैप विजेताओं को भी किया जाएगा सम्मानित
आईपीएल के प्रत्येक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप पहनने का सम्मान दिया जाता है। जिसके साथ उसे कुछ इनामी राशि भी दी जाती है। आईपीएल में ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इसी प्रकार, सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप से सम्मानित किया जाता है और उसे भी ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी के समान 10 लाख रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप मिलती है।
आईपीएल 2025 के अन्य व्यक्तिगत पुरस्कार और उनका मूल्य
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन – 20 लाख रुपये
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन – 10 लाख रुपये
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन – 10 लाख रुपये
पावर प्लेयर ऑफ द सीजन – 10 लाख रुपये
सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी – 10 लाख रुपये
गेम चेंजर ऑफ द सीजन – 10 लाख रुपये IPL 2025