पार्टी के दबाव में आकर चुनाव से हटे अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन
USA News
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 06:13 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 06:13 AM
USA News : अमेरिका (USA) से बड़ी खबर आई है। अमेरिका की बड़ी खबर यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन अपनी पार्टी के दबाव के आगे मजबूरी में झुक गए हैं। पार्टी के दबाव में आकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिका (USA) के चुनावी मैदान से हटने का फैसला कर लिया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति की जगह चुनाव लड़ेगी कमला हैरिस
अमेरिका में लम्बे अर्से से चल रही जो बाइडन की जिदद समाप्त हो गयी है। अमेरिका (USA) के अखबार न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन(Joe Biden)आखिर अपनी डेमोक्रेटिक पार्टी के दबाव के सामने झुक गए। बाइडन ने दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव अभियान से हटने का एलान किया है। उन्होंने इसी साल होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में लिए उपराष्ट्रपति केमला हैरिस को पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने का समर्थन किया है।
बाइडन ने जनता को संबोधित पत्र में लिखा, राष्ट्रपति के तौर पर सेवा देना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है, लेकिन यह मेरी पार्टी और देशहित में होगा कि चुनाव से हटकर राष्ट्रपति के तौर पर अपने कर्तव्यों पर ध्यान दूं। बाइडन ने कहा, जनवरी 2025 में अपना कार्यकाल पूरा होने तक मैं राष्ट्रपति और कमांडर इन चीफ के तौर पर भूमिका निभाता रहूंगा। बाइडन ने असाधारण सहयोगी होने के लिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को धन्यवाद दिया। 81 साल के बाइडन की मानसिक स्थिति और पूर्व राष्ट्रपति व रिपब्लिकन के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को हराने की उनकी क्षमता को लेकर डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्यों से ही सवाल उठाए जा रहे थे। पार्टी के कई सीनेटरों ने बाइडन से चुनाव नहीं लडऩे की अपील भी की थी। USA News