पूरी दुनिया में फिर बजा भारत का डंका, खूब हो रही है तारीफ
USA News
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:24 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:24 PM
USA News : पूरी दुनिया में एक बार फिर भारत का डंका बजा है। दुनिया की प्रमुख संस्था संयुक्त राष्ट्रमहासभा (UNGA ) के अध्यक्ष ने भारत की तारीफ करके यह साबित कर दिया है कि भारत की तारीफ पूरी दुनिया में हो रही है। दुनिया की महत्वपूर्ण संस्था UNGA के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने खुले मन से भारत की तारीफ की है। यूएनजीए के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने यह तारीफ यूएनजीए की बैठक में की है। भारत की इस तारीफ का मतलब है कि आज पूरी दुनिया भारत को तारीफ की नजर से देख रही है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने की भारत की तारीफ
संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने कहा कि भारत 'डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना' (डीपीआई) के लिए हुई कोशिशें सामाजिक परिवर्तन और प्रगति का बेहतरीन उदाहरण हैं। उन्होंने भारत की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि डीपीआई का समावेशी तरीके से उपयोग किया जाए तो यह समान अवसर मुहैया कराने में मददगार है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र के अध्यक्ष फ्रांसिस ने कहा, जिस तरह आर्थिक विकास के लिए भौतिक बुनियादी ढांचा आवश्यक है, उसी तरह डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा,सामाजिक परिवर्तन और प्रगति के बुनियादी चालक के रूप में उभरा है। सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष नेता व राजनयिक भी पहुंचे।
USA News
भारत की यात्रा का मिला था सौभाग्य
यूएनजीए अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने कहा कि इस साल जनवरी में अपनी भारत यात्रा के दौरान उन्हें यह देखने का सौभाग्य मिला कि भारत में डीपीआई के तेजी से विस्तार ने कैसे पहुंच को व्यापक बनाया है। इससे लाखों ऐसे लोगों को वित्तीय स्वतंत्रता एवं समृद्धि मिली जो पहले या तो आर्थिक प्रणाली में किनारे पर थे या उससे बाहर थे। उन्होंने कहा, सिर्फ 7 वर्ष में भारत के डीपीआई मॉडल ने अपने नागरिकों के लिए 80% से अधिक वित्तीय समावेशन हासिल किया है और डिजिटल लेनदेन में भागीदारी दी।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।