उड़ान भरते ही 402 यात्रियों से भरे विमान में लगी भीषण आग, वीडियो वायरल
Toronto Airport
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:50 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:50 AM
Toronto Airport : कनाडा से एक बड़ी खबर समाने आ रही है। खबर है कि टोरंटो हवाई अड्डे से पेरिस के लिए उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद एयर कनाडा के एक विमान में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है इस विमान में 389 यात्रियों के अलावा चालक दल के 13 सदस्य मौजूद थे। विमान में आग लगने की यह घटना कैमरे में कैद हो गई।
https://twitter.com/aviationbrk/status/1799001238547341453
Toronto Airport
एरिया इंडिया ने बताई वजह
आपको बता दें कि इसे लेकर एयर कनाडा ने एक बयान में कहा, "घटना का इंटरनेट पर पोस्ट किया गया वीडियो दिखाता है कि कंप्रेसर स्टॉल के प्वाइंट पर इंजन है, ऐसा तब हो सकता है जब टर्बाइन इंजन के साथ उसका वायुगतिकी प्रभावित होती है। यह अलग-अलग कारकों के कारण हो सकता है लेकिन इसका परिणाम यह होता है कि इंजन के माध्यम से हवा का प्रवाह बाधित होता है। जिससे इंजन के नीचे ईंधन प्रज्वलित हो जाता है। इसी कारण वीडियो में लपटें दिखाई दे रही हैं। यह इंजन में आग नहीं लगी है।
तुरंत वापस उतारा गया विमान
मिली जानकारी के अनुसार खराबी के बारे में तुरंत फ्लाइट क्रू को सूचित किया गया, जिन्होंने स्थिति को संभाला और विमान को वापस एयरपोर्ट पर उतारा। एयरलाइन ने कहा, "विमान के उतरने के बाद, सामान्य परिचालन प्रक्रियाओं के अनुसार एयरपोर्ट रिस्पॉन्स वाहनों द्वारा इसका निरीक्षण किया गया। इसके बाद यात्रियों को उसी रात दूसरी फ्लाइट से भेजा गया। द स्टार की एक रिपोर्ट के अनुसार, जिस बोइंग जेट में खराबी आई थी, उसे सेवा से हटा दिया गया और उसके रखरखाव कर्मचारियों और इंजीनियरों द्वारा उसका निरीक्षण किया जा रहा है। Toronto Airport