होश उड़ा देगी Ronaldo के प्राइवेट जेट की कीमत, आसमान में उड़ते महल से कम नहीं
Cristiano Ronaldo
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:42 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:42 PM
Cristiano Ronaldo : इन दिनों सोशल मीडिया पर युवाओं की पहली पसंद बने फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के प्राइवेट जेट (Cristiano Ronaldo's Private Jet) की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीरें उनकी शानदार लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा का विषय बन गई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रोनाल्डो अब Gulfstream G650 जेट के मालिक हैं। जिसकी कीमत एक दो रुपए नहीं बल्कि लगभग 625 करोड़ रुपये (75 मिलियन डॉलर) है। यह जेट अपनी अल्ट्रा-लॉन्ग-रेंज के लिए काफी फेमस है और एक बार में 16 घंटे तक बिना रुके उड़ान भर सकती है। रोनाल्डो की प्राइवेट जेट की तस्वीरें देखकर सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है।
सबसे ज्यादा कमाने वाले एथलीट्स की लिस्ट में रोनाल्डो का नाम
दुनियाभर में अपनी शानादार कमाई और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने-जाने वाले फुटबॉल के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम इन दिनों हर किसी की जुबान पर चढ़ा हुआ है। दरअसल रोनाल्डो के प्राइवेट जेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी फैली हुई है जिसे देखकर यूजर्स के बीच कई तरह की बातें शुरू हो चुकी है। बता दें कि, 2024 में रोनाल्डो ने 2,200 करोड़ रुपये (260 मिलियन डॉलर) की कमाई की है, जिसमें से 1,700 करोड़ रुपये उनकी सऊदी प्रो लीग क्लब अल-नासर से सैलरी के रूप में आए हैं, जबकि 508 करोड़ रुपये (60 मिलियन डॉलर) उनकी ब्रांड एंडोर्समेंट्स से। यह चौथी बार है जब रोनाल्डो ने फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाने वाले एथलीट्स की लिस्ट में टॉप किया है।
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि, इससे पहले रोनाल्डो के पास Gulfstream G200 जेट था, जिसे उन्होंने 2015 में करीब 170 करोड़ रुपये (19 मिलियन यूरो) में खरीदा था। हालांकि, जुलाई 2022 में उन्होंने इस जेट को बेचने का फैसला लिया और सात महीने बाद उसे नया खरीदार मिल गया। अगर बात करें उनके इनकम की तो रोनाल्डो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से काफी तगड़ी कमाई करते हैं। रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति हैं और उनके पास 5.5 बिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। एक स्पॉन्सर्ड इंस्टाग्राम पोस्ट से रोनाल्डो 27 करोड़ रुपये (3.23 मिलियन डॉलर) तक चार्ज करते हैं। इसे देखते हुए रोनाल्डो को सिर्फ एक प्लेयर कहना गलत होगा क्योंकि रोनाल्डो एक फुटबॉलर के अलावा सोशल मीडिया सुपरस्टार और एक बिजनेसमैन भी हैं।