बलूचिस्तान में मारे गए 8 आतंकी, हथियारों का जखीरा बरामद
Pakistan News
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:23 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:23 PM
Pakistan News : पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने मुल्क के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत में 17 आतंकवादियों को मार गिराया। इस दौरान आठ दहशतगर्दों को दबोच लिया। यह जानकारी इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) और खुफिया सूत्रों ने दी। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, आईएसपीआर ने रविवार देरशाम बताया कि 16 से 20 जुलाई तक खैबर-पख्तूनख्वा (केपी) के मलकंद जिले में एक संयुक्त खुफिया-आधारित अभियान चलाया गया। इस दौरान नौ आतंकवादी मारे गए और आठ अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। इस सभी
फितना अल-ख्वारिज से जुड़े हैं।
12 यात्रियों की हत्या
आईएसपीआर ने बताया कि आतंकवादियों के दो ठिकानों को नष्ट कर दिया गया। इस दौरान हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया गया। इस बीच सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान प्रांत में दो अलग-अलग खुफिया आधारित अभियानों में आठ आतंकवादियों को मार गिराया। बताया गया है कि इससे पहले कलात जिले में नीमुर्ग क्रॉस के पास कराची से क्वेटा जा रही एक यात्री बोगी पर गोलीबारी में कम से कम तीन यात्रियों की मौत हो गई और सात घायल हो गए। एक अन्य आतंकी हमले में लोरलाई जिले में बसों से नौ यात्रियों का अपहरण कर उन्हें मार डाला गया।
सात पुलिसकर्मियों का अपहरण
डान अखबार की खबर के अनुसार, राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस अभियान में सफलता के लिए सुरक्षा बलों और सेना की सराहना की है। एक अन्य घटनाक्रम में रविवार को ऊपरी दक्षिण वजीरिस्तान जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक संदिग्ध क्वाडकॉप्टर ड्रोन हमले में एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। इस बीच ऊपरी दक्षिणी वजीरिस्तान में दो अलग-अलग घटनाओं में एक सब-इंस्पेक्टर समेत सात पुलिस कर्मचारियों का अपहरण कर लिए जाने की खबर है।