अब नेपाल ने इन भारतीय मसालों को किया बैन, जाने वजह?
Nepal News
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 02:39 PM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 02:39 PM
Nepal News : नेपाल ज्यादातर सामान को लेकर भारत पर निर्भर रहता है। फिर चाहें वो प्रेटोल-डीजल हो या कोई जरूरी सामान। लेकिन अब यही नेपाल अपने पड़ोसी देश के खिलाफ होता दिख रहा है। दरअसल हांगकांग और सिंगापुर ने भारत के कुछ मसाला ब्रांड को बैन कर दिया था, क्योंकि उनमें एथिलीन ऑक्साइड नाम के कीटनाशक जैसे पर्दाथ पाए गए थे। ये सब देखते हुए नेपाल ने भी भारत को चुनौती देते हुए कुछ मसालों को बैन कर दिया है।
भारत के मसाले बैन कर रहा नेपाल
मिली जानकारी के अनुसार नेपाल के फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने अपने बयान में कहा है कि इन चार प्रोडक्ट में निर्धारित सीमा से अधिक एथिलीन ऑक्साइड की मात्रा मिली है। इसी वजह से फूड रेग्युलेशन-2027 बीएस के आर्टिकल-19 के तहत देश के भीतर इन प्रोडक्ट के इंपोर्ट और सेल को बैन किया जा रहा है। इतना ही नहीं नेपाल की फूड क्वालिटी कंट्रोल इकाइयों ने इंपोर्टर्स और ट्रेडर्स के इन प्रोडक्ट्स को वापस लेने की मांग भी की है।
भारत ने शुरू की हैं जांच
आपको बता दें कि हांगकांग और सिंगापुर के बैन लगाने के बाद भारत के फूड सेफ्टी रेग्युलेटर FSSAI ने इस पूरे प्रकरण की गहन जांच-पड़ताल शुरू की है। वहीं भारत में मसालों के कारोबार की निगरानी करने वाले ‘भारतीय मसाला बोर्ड’ ने कुछ कंपनियों के प्रोडक्ट को बिना जांच किये इंपोर्ट करने से मना कर दिया है। वैसे इस बारे में बैन लगी कंपनियों के प्रोडक्ट पर बैन लगा है, उनका कहना है कि उनके प्रोडक्ट पूरी तरीके से मानकों के अनुरूप हैं। बता दें भारत में दुनिया भर सबसे ज्यादा मसाले एक्सपोर्ट किए जाते हैं।
Nepal News
सिंगापुर और हांगकांग ने भी लगाया है प्रतिबंध
दरअसल पिछले महीने सिंगापुर और हांगकांग ने कैंसर से जुड़े कुछ ईटीओ के संदिग्ध केमिकल पाए जाने का हवाला देते हुए दो भारतीय बैंड्स के कुछ मसालों की बिक्री पर रोक लगा दी थी। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने तब से देश में विभिन्न ब्रांडों के पीसे मसालों की गुणवत्ता जांच करने के लिए कदम उठाए हैं। वहीं, ब्रिटेन ने भारत से आयात किए गए सभी मसालों पर कड़ा पहरा लगाते हुए आयातों की जांच और बढ़ा दी है।