भारतीय महिला ने अमेरिका में देश का नाम किया रौशन,मिला यह बड़ा पद
USA News
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:01 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:01 AM
USA News : एक बार फिर से हमारे देश की नारी शक्ति ने विदेश मे अपना परचम लहरा दिया है । आंध्रप्रदेश की रहने वाली जया बडिगा अमेरिका के कैलिफोर्निया में जज नियुक्त हुई हैं । यह पहली भारतीय महिला है जिनको अमेरिका मे जज बनाया गया हैं ।
पूर्व सांसद और बिजनेस मैन की बेटी है जया बडिगा:
अमेरिका मे भारतीय मूल की आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा की महिला जया बडिगा को कैलिफोर्निया में जज पद पर नियुक्ति मिली है। ये भारत के लिये गर्व की बात है । जया के पिता आंध्रप्रदेश के सांसद रह चुके हैं और दक्षिण भारत के बड़े बिजनेस मैन मे शुमार है । जया बडिगा को सेक्रामैंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त किया गया है। इससे पहले जया बडिगा सेक्रामंटो कोर्ट के कमिश्नर पद पर थी।
आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा की मूल निवासी है जया:
USA News
जया का जन्म आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में हुआ था। जया पूर्व सांसद और उद्योगपति बडिगा रामकृष्ण की बेटी हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई हैदराबाद मे पूरी हुई थी। इसके बाद उन्होने उस्मानिया यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी और पॉलिटिकल साइंस में बीए की डिग्री हासिल की । उन्होंने कैलिफोर्निया के सांता क्लारा यूनिवर्सिटी से ज्यूरिस डॉक्टर की डिग्री प्राप्त की है। आपको बता दे की ये डिग्री अमेरिका मे लॉ की प्रेक्टिस के लिये आवश्यक डिग्री मानी जाती हैं । इसके साथ ही बोस्टन यूनिवर्सिटी से उन्होंने इंटरनेशनल रिलेशन और इंटरनेशनल कम्युनिकेशन में एमए किया. साल 2009 में उन्होंने कैलिफोर्निया स्टेट बार की परीक्षा पास की थी।
जया ने 18 जजों की नियुक्ति में अपनी जगह बनाई:
USA News
जया के करियर की शुरुआत 2009 में हुई।उन्होनें कैलिफोर्निया स्टेट बार एग्जाम पास करके कानूनी प्रैक्टिस की शुरुआत की थी। लगभग 10 सालों तक उन्होने कैलिफोर्निया मे बतौर वकील प्रेक्टिस की। इसके बाद कैलिफोर्निया मे नियुक्त हुए 18 जजों मे जया ने जगह बना ली। इन जजों में एक और भारतवंशी राज सिंह बधेशा भी शामिल हैं. राज सिंह बधेशा को फ्रेस्नो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त किया गया है। 2022 से कोर्ट कमिश्नर के पद पर कार्यरत जया को फैमिली लॉ एक्सपर्ट के रूप में जाना जाता है। बताया जा रहा है कि न्यायाधीश रॉबर्ट एस. लाफाम के रिटायरमेंट के बाद जगह खाली होने पर जया को नियुक्ति मिली है।