Gaza : गाजा में जारी इजरायली हमले हमास के प्रवक्ता समेत 7 लोगों की मौत
Gaza
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:59 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:59 AM
Gaza : गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाई लगातार जारी है। हाल ही में हुए ताजा हमलों में हमास के प्रवक्ता समेत सात लोगों की मौत हो गई है। इजरायल ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक हमास बंधकों को रिहा नहीं करता और अपने हथियार नहीं डालता, तब तक उसकी सैन्य कार्रवाई नहीं रुकेगी।
इजरायल के हमलों में आई तेजी
इजरायली सेना (IDF) ने उत्तरी गाजा पट्टी में कई हवाई हमले किए, जिनमें एक ही परिवार के छह सदस्यों समेत हमास के एक प्रवक्ता की भी जान चली गई। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय और हमास के एक अन्य अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि की है। इजरायल की ओर से कहा गया है कि यह हमले तब तक जारी रहेंगे जब तक हमास पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता।
हमास की प्रतिक्रिया
हमास ने कहा है कि वह स्थायी युद्ध विराम और इजरायली बलों की गाजा से वापसी के बदले में 59 बंधकों को रिहा करने के लिए तैयार है, जिनमें से 24 के जीवित होने की संभावना है। इजरायल में इस समय सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं, जहां लोग युद्ध रोकने और नए चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं।
युद्ध के कारण हुई क्षति
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस युद्ध में अब तक 50,000 से अधिक फलस्तीनी मारे जा चुके हैं, जबकि 1,13,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इनमें 15,613 बच्चे शामिल हैं, जिनमें से 872 की उम्र एक वर्ष से कम थी। इजरायल का कहना है कि आम नागरिकों की मौत के लिए हमास जिम्मेदार है, क्योंकि उसके आतंकी ठिकाने घनी आबादी वाले इलाकों में स्थित हैं।
कैसे शुरू हुआ संघर्ष?
इस युद्ध की शुरुआत 7 अक्टूबर 2023 को हुई थी, जब हमास के लड़ाकों ने दक्षिणी इजरायल पर हमला किया था। इस हमले में 1200 लोगों की मौत हुई थी और 250 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया गया था। इसके जवाब में इजरायल ने हमास के खिलाफ सैन्य अभियान छेड़ दिया, जो अब तक जारी है। Gaza :