बुरी खबर : कुवैत की इमरात में लगी भीषण आग, 41 की मौत, 5 भारतीय शामिल
Fire in Kuwait
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:35 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 11:35 AM
Fire in Kuwait : कुवैत से एक बुरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कुवैत के दक्षिणी मंगफ में एक इमारत में भीषण आग लग गई। दूखद बात यह है कि इस भयंकर घटना में 41 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। सबसे बड़ी यह है कि मरने वालों में 5 भारतीय भी शामिल है। इस खबर के जानने के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल है।
Fire in Kuwait
आपको बता दें कि कुवैत में मारे गए भारतीय केरल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। कुवैत की मीडिया के मुताबिक यह आग बुधवार की सुबह लगी थी। कुवैत स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, सभी घायलों को इलाज अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। मंत्रालय ने कहा कि मेडिकल टीमें घायल हुए लोगों को उचित चिकित्सा देने की पूरी कोशिश कर रही हैं।
https://twitter.com/AymanMatNews/status/1800792852303118648
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने घटना पर जताया दुख
आपको बता दें कि इस हादसे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि आग लगने की घटना की खबर से गहरा सदमा लगा है। 40 से अधिक मौतें हुई हैं और 50 से अधिक को अस्पताल में भर्ती किया है। हमारे राजदूत शिविर में गए हैं। हम आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। जयशंकर ने आगे लिखा कि उन लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना, जिन्होंने दुखद रूप से अपनी जान गंवाई। जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
इमारत में रहते हैं ज्यादातर मजदूर
खबरो की माने तो यह आग बुधवार सुबह 4:30 बजे एक लेबर कैंप के किचन में लगी। कुछ लोगों की मौत आग देखकर अपार्टमेंट से बाहर कूदने के बाद हुई, जबकि अन्य जलने और धुएं में सांस लेने के कारण मारे गए। इस इमारत में लगभग 195 मजदूर रहते हैं। उसका स्वामित्व एक मलयाली व्यवसायी केजी अब्राहम के पास है। हालांकि आग पर काबू पर पा लिया गया है, लेकिन अभी भी कुछ लोगों के अंदर फंसे हुए है।
भारतीय दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने इसे लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। दूतावास का कहना है कि इस अग्निकांड में भारतीयों की मौत के संबंध में जानकारी हासिल करने के लिए +965-65505246 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। दूतावास की तरफ से हर संभव मदद का ऐलान किया गया है।
30 से अधिक भारतीय घायल
कुवैत में भारत के राजदूत आदर्श स्वैका ने अल-अदन अस्पताल का दौरा किया, जहां आज की आग की घटना में घायल हुए 30 से अधिक भारतीय कामगारों को भर्ती कराया गया है। उन्होंने कई मरीजों से मुलाकात की और उन्हें दूतावास की ओर से पूरी सहायता का आश्वासन दिया। अस्पताल अधिकारियों ने बताया कि लगभग सभी की हालत स्थिर है।
इमारत का मालिक, चौकीदार गिरफ्तार
कुवैत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कुवैत के आंतरिक मंत्री शेख फहद अल-यूसुफ अल-सबाह ने पुलिस को मंगाफ इमारत के मालिक, इमारत के चौकीदार और श्रमिकों के लिए जिम्मेदार कंपनी के मालिक की गिरफ्तारी का आदेश दिया है, जब तक कि घटनास्थल पर आपराधिक साक्ष्य कर्मियों की जांच पूरी नहीं हो जाती।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।