दुबई के हिंदू मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पहले ही दिन तोड़ा ये रिकॉर्ड
Abu Dabi
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:50 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:50 PM
Hindu Temple in Abu Dhabi: संयुक्त अरब अमीरात के अबु धाबी (Abu Dhabi) में बना हिंदू मंदिर रविवार यानी 3 मार्च को आम जनता के दर्शन के लिए खोल दिया गया है। पहले ही दिन इस मंदिर में श्रद्धालुओं ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। एक दिन में तकरीबन 65 हजार श्रद्धालुओं ने यहां मंदिर में आकर दर्शन किए। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)ने इसी साल फरवरी में मंदिर का उद्घाटन किया था।
Hindu Temple in Abu Dhabi
65 हजार लोगों ने किए दर्शन
खबरों के मुताबिक कि बसों और कारों के जरिए यहां सुबह ही 40 हजार से ज्यादा श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। दोपहर से शाम तक तकरीबन 25 हजार श्रद्धालु मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे। मंदिर में जाने के लिए 2-2 हजार लोगों का बैच बनाया गया। लोगों ने बिना किसी धक्का मुक्की के मंदिर के दर्शन किए।
700 करोड़ रुपये में बना
आपको बता दें कि UAE में बने पहले हिंदू मंदिर का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 फरवरी को उद्घाटन किया था। मंदिर दुबई-अबू धाबी शेख जायद राजमार्ग पर अल राहबा के पास 27 एकड़ क्षेत्र में लगभग 700 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। मंदिर के लिए जमीन यूएई सरकार ने दान में दी है।
पीएम मोदी ने रखी नींव
अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर का निर्माण नागर शैली में किया गया है। इसी तरह अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया गया है। मंदिर में स्वंयसेवक उमेश राजा के अनुसार, 20 हजार टन से अधिक चूना पत्थर के टुकड़ों को राजस्थान में तराशा गया और 700 कंटेनर में अबू धाबी लाया गया। साल 2015 में प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान अबु धाबी के क्राउन प्रिंस ने मंदिर के लिए 13.5 एकड़ जमीन दान की थी। साल 2019 में और 13.5 एकड़ जमीन दान की गई। इसके बाद साल 2017 में पीएम मोदी ने मंदिर की आधारशिला रखी। Hindu Temple in Abu Dhabi