ब्रेकिंग: रूस की अंगारा एयरलाइंस का विमान लापता, 46 लोग सवार
International News
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:30 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:30 PM
International News: रूस की प्रमुख एयरलाइंस अंगारा का विमान एन-24 लापता हो गया है। उसमें 46 लोग सवार हैं। उड़ान भरने के कुछ देर बाद इसका संपर्क टूट गया है। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास के अनुसार, आपातकालीन प्रतिक्रिया सेवाओं का कहना है कि 46 लोगों को ले जा रहा एएन-24 यात्री विमान का रूस के अमूर क्षेत्र में संपर्क टूट गया है।
एक सूत्र ने तास को बताया कि अंगारा एयरलाइंस का यह विमान टिंडा हवाई अड्डे से कुछ किलोमीटर दूर एक निर्धारित चेकपॉइंट पर संपर्क करने में विफल रहा।" इस विमान में दो बच्चों सहित 40 यात्री और छह चालक दल के सदस्य सवार हैं।