बड़ी खबर : इजरायल ने हमास से लिया बदला, चीफ इस्माइल हानिया को कर दिया ढेर
Ismail Haniyeh
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 08:38 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 08:38 AM
Israel Attack : इजरायल ने 7 अक्टूबर को अपने देश पर हुए हमले का बदला लेते हुए हमास की चीफ इस्माइल हानिया की हत्या कर दी। बताया जा रहा है इजरायल 9 महीने से इस्माइल हानिया को मारने की फिराक में लगा हुआ था। हैरानी की बात यह है कि हानिया को गाजा, फिलिस्तीन या कतर में नहीं, बल्कि ईरान की राजधानी तेहरान में मारा है। इस बात की जानकारी खुद हमास ने एक बयान के जारिए दी है। लेकिन इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक इजरायल ने खुलकर नहीं ली है।
हमास के चीफ की हुई मौत
आपको बता दें कि हमास के चीफ इस्माइल हानिया मंगलवार (30 जुलाई) को ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। इस दौरान हानिया ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई से भी मुलाकात की थी। इसी के बाद बुधवार की सुबह इजरायल ने उस घर को ही उड़ा दिया, जिसमें इस्माइल हानिया ठहरा हुए थे। इस हमले में इस्माइल हानिया के बॉडीगार्ड की भी मौत हो गई है।
[caption id="attachment_166849" align="aligncenter" width="800"] Ismail Haniyeh[/caption]
जानिए कौन था इस्माइल हानिया
बता दें कि इस्माइल हानिया, हमास की राजनीतिक शाखा का प्रमुख था। साल 2006 में फलस्तीन के आम चुनावों में हमास की जीत के बाद से ही संगठन में हानिया का दबदबा बढ़ने लगा था। उसे गाजा पट्टी में फलस्तीनी प्राधिकरण का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। इस दौरान मिस्र से गाजा पट्टी में आयातित वस्तुओं पर भारी कर लगाकर हानिया ने अपनी संपत्ति कई गुना बढ़ा ली। 2014 में हमास द्वारा सभी व्यापार पर 20 प्रतिशत कर लगाए जाने की घोषणा की गई थी। एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इन करों की वजह से हमास के 1,700 टॉप कमांडर करोड़पति बन गए
दरअसल इजरायल पर 7 अक्तूबर 2023 को हुए हमले के पीछे भी इस्माइल हानिया की अहम भूमिका थी और यही वजह थी कि इस्माइल हानिया इस्राइली सुरक्षा बलों के निशाने पर थे। इस्माइल हानिया कतर में रहते थे। इस्राइल पर हुए 7 अक्तूबर के हमले को उन्होंने अपने ऑफिस में टीवी पर देखा था और हमले का समर्थन किया था। Israel Attack
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।