बांग्लादेश में हर तरफ हिंसा, लगा कर्फ्यू, भारतीय के लिए जारी हुए इमरजेंसी नंबर
Bangladesh violence
भारत
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 03:36 PM
भारत
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 03:36 PM
Bangladesh violence : भारत का पड़ोसी देश बांग्लादेश इन दिनों हिंसा की आग में जल रहा है। बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर छात्रों का सड़कों पर जबरदस्त प्रदर्शन हुआ था। जो हिंसा में तब्दील हो गया था। इसके बाद बांग्लादेश के प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग की जा रही हैं, वहीं सरकार नेस्थिति को कंट्रोल करने के लिए पूरे देश में रविवार (4 अगस्त) से शाम 6 बजे से अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है।
Bangladesh violence
वहीं बांग्लादेश में हिंसा भड़कने के पबाद भारतीयों ने भी अपने नागरिकों के लिए सख्त एडवाइजरी जारी कर दी है। बांग्लादेश में फैली हिंसा में अब तक कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। साथ ही कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। आंकड़ों की माने तो बांग्लादेश में 91 आंदोलनकारियों और 13 पुलिसवालों की मौत हो गई है।
इमरजेंसी नंबर जारी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बांग्लादेश में भारतीय विदेश मंत्रालय की 21 मई 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 7 हजार भारतीय रहते हैं, जिसके चलते अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए भारत ने सख्त एडवाइजरी जारी कर दी है। भारत ने अपने सभी नागरिकों को पड़ोसी देश में सावधानी बरतने की सलाह दी है। साथ ही भारत ने बांग्लादेश में मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए इमरजेंसी नंबर भी जारी कर दिया है,इन इमरजेंसी नंबर पर कॉल करने से ढाका में मौजूद भारतीय हाई कमीशन नागरिकों की मदद करेगा। इमरजेंसी नंबर- +8801958383679, +8801958383680, +8801937400591
इंटरनेट सेवा बंद
बता दें कि पिछले महीने से बांग्लादेश में हालात सामान्य नहीं है, देश में आरक्षण पर बवाल छिड़ा था जो अब काफी तेजी से पूरे देश में हिंसा की तरह फैलता जा रहा है। आलम यह है कि सड़कों पर लगातार आंदोलन किए जा रहे थे, जिसके चलते अब शेख हसीना की सरकार ने देश में कर्फ्यू लगा दिया है। साथ ही किसी भी तरह की फेक न्यूज देश में प्रसारित न हो इसी के चलते बांग्लादेश में सोशल मीडिया साइट्स, फेसबुक, व्हाट्सएप, मैसेंजर और इंस्टाग्राम बंद करने का आदेश दिया है। Bangladesh violence
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।