बांग्लादेश में हिंसा के बीच शेख हसीना का इस्तीफा, ढाका छोड़ा, सेना संभालेगी कमान
Bangladesh Violence
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:19 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:19 PM
Bangladesh Violence : भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंसा के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना सुरक्षित जगह चली गई है। खबर आई है शेख हसीना ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित अपने घर को छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि बांग्लादेश की कमान अब वहां की सेना संभाल सकती है।
Bangladesh Violence
बांग्लादेश में इस समय भारी हिंसा जारी है यहां हिंसा के दौरान 300 से ज्यादा लोग मारे गए हैं इस बीच खबर आ रही है कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ढाका स्थित अपने आवास को छोड़ दिया है और वह किसी सुरक्षित स्थान पर चली गई है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना सोमवार को दोपहर करीब 2:30 बजे एक सैन्य हेलीकॉप्टर से बंगभवन से रवाना हुईं। उनके साथ उनकी छोटी बहन शेख रेहाना भी थीं। बांग्लादेश मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वे एक "सुरक्षित स्थान" के लिए रवाना हुईं।
पीएम आवास पर घूस प्रदर्शनकारी
बांग्लादेश की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश में हिंसा के दौरान प्रदर्शन तेज हो गया है यहां प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास में घुस गए हैं। बताया जा रहा है कि बांग्लादेश की आर्मी यहां की कमान संभाल सकती है थोड़ी देर बाद आर्मी के चीफ प्रेस कान्फ्रेंस करने वाले है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहेंदेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।