एक और चीनी AI टूल ने दुनिया को चौकाया, मिट जाएगा इंसानों का असली वजूद
OmniHuman AI
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:42 AM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:42 AM
OmniHuman AI : पूरी दुनिया में आज सोशल मीडिया पर Deepfake वीडियोज की भरमार है। ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है जो इससे प्रभावित न हो। ठीक इसी बीच चाइनीज कंपनी Bytedance ने Omnihuman AI मॉडल का ऐलान किया है, जो केवल एक तस्वीर से पूरी तरह आपके जैसी वास्तविक वीडियो बना सकता है। इस तकनीक से अब एक सामान्य फोटो को आसानी से डीपफेक (Deepfake) वीडियो में तब्दील किया जा सकता है, जिससे किसी भी व्यक्ति का चेहरा और हाव भाव पूरी तरह से असली वीडियो जैसा नजर आता है।
मानव चेहरों को बारीकी से करता है ट्रैक
आज के दौर में जहां एक Deepfake वीडियो बनाने के लिए काफी डाटा की आवश्यकता होती है। अलग-अलग सैम्पल की जरूरत पड़ती है, लेकिन अब इस नए AI टूल की मदद से यह काम भी आसान हो गया है। Bytdance के नए मॉडल की बात की जाएं तो यह मानव चेहरों को बारीकी से ट्रैक करता है, जिसके कारण वीडियो एकदम हू-बू-हू देखने में आपके जैसी लगती है। इसमें हैंड जेस्चर से लेकर बॉडी मूवमेंट यहां तक आवाज असली लगती है।
Bytdance पर उठाए जा रहे कई सवाल
यह तकनीक हालांकि कई संभावनाओं को जन्म देती है, वहीं इस पर सवाल भी उठाए जा रहे है। खासकर सुरक्षा और गोपनीयता के लिहाज से। ऐसे में Bytdance को सुनिश्चित करना होगा कि इसका उपयोग को सही दिशा में इस्तेमाल किया जा सके।