आखिर पाकिस्तान में क्यों बैन है X? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Pakistan Ban Twitter
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:55 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:55 PM
Pakistan Ban Twitter : पाकिस्तान के लोगों के लिए एक बूरी खबर है, दरअसल पाकिस्तानी अब एक्स (ट्विटर) का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। पाकिस्तान की सरकार ने अपने देश में एक्स को बैन कर दिया है। दरअसल पाकिस्तान सरकार ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर बैन को लेकर पहले भी आदेश जारी किया था। आइए जानते है आखिर पाकिस्तान में एक्स बैन क्यों किया गया।
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि पाकिस्तान ने एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) को बैन किया है। पाकिस्तान सरकार ने सुरक्षा का हवाला देते हुए फरवरी में ही एक्स को बैन करने का आदेश जारी कर दिए थे। लेकिन पाकिस्तान सरकार ने आज यानी 18 अप्रैल को आधिकारिक तौर पर बैन को कंफर्म कर दिया है। वहीं पाकिस्तान के सिंध हाई कोर्ट (SHC) ने सरकार को एलन मस्क के एक्स पर लगे बैन को रद्द करने का निर्देश दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट ने पाकिस्तान सरकार को एक हफ्ते के अंदर अपना बैन हटाने को कहा है।
Pakistan Ban Twitter
पाकिस्तान सरकार ने सुरक्षा मामलों का दिया हवाला
मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान सरकार द्वारा कोर्ट में दायर किए गए हलफनामे के मुताबिक, एक्स प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग के संबंध में नेशनल सिक्योरिटी की चिंताओं को दूर करने में एक्स की विफलता के कारण बैन लगाना जरूरी हो गया है। फिलहाल X की तरफ से इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
फरवरी 2024 से पाकिस्तान में नहीं चल रहा ‘X’
बता दें कि इसी साल फरवरी में कई पाकिस्तानी यूजर्स ने अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर X इस्तेमाल न करने की दिक्कत को साझा किया था। यानी इस साल फरवरी 2024 से एक्स नहीं पाकिस्तान में काम नहीं कर रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में फरवरी 2024 से ही ट्विटर (X) काम नहीं कर रहा है। पाकिस्तान में लगाया गया ये बैन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लंबे वक्त से सस्पेंड रहने को कंफर्म करता है। कई यूजर्स ने भी वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) के जरिए X पर लगे बैन को कंफर्म किया है।
ये है मामला
खबरों के मुताबिक पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव हुए थे। इस दौरान पाकिस्तान सरकार द्वारा कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक किया गया था। वोटिंग वाले दिन पाकिस्तान में पूरा दिन इंटरनेट सर्विस को बंद रखा गया था। हालांकि, चुनाव के बाद कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वापस वैसे ही काम करने लगे थे। लेकिन यूजर्स X को एक्सेस नहीं ले पा रहे थे। Pakistan Ban Twitter