गोली लगने के बावजूद डोनाल्ड ट्रंप ने दिखाया गर्मजोशी, रैली के दौरान हुआ जानलेवा हमला, वीडियो...

Donald trump min

Donald Trump

locationभारत
userRP Raghuvanshi
calendar14 Jul 2024 03:59 PM
bookmark

विज्ञापन

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें
\n

रैली के दौरान हुई फायरिंग

\nबता दें पेनसिल्वेनिया के बटलर में 13 जुलाई को डोनाल्ड ट्रंप अपना चुनावी रैली कर रहे थे। इसी दौरान ट्रंप को एक शूटर ने गोली मार दी जो ट्रंप के कान को छूते हुए निकल गई। हमले के दौरान ट्रंप नीचे झुकते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि वीडियो में देखा जा सकता है कि हमले के तुरंत बाद उनकी सुरक्षा के लिए पूरा काफिला पहुंच जाता है और उन्हें पूरी तरह से घेर लेता है। वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि हमले में किस तरह से ट्रंप बाल-बाल बचे हैं।  अगर जरा सी भी चूक हो जाती तो ट्रंप की जान जा सकती थी।\n

हमले के बाद जोश में दिखें ट्रंप

\nवायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हमले से पूरी रैली में चीख-पुकार मच गई जिसके बाद तुरंत उनकी सुरक्षा के लिए पूरा काफिला पहुंच जाता है और उन्हें घेर लिया जाता है। गोली लगने के बाबजूद ट्रंप मंच पर फिर से खड़े होते है और अपनी जीत की मुट्टी बांधते हुए भीड़ की ओर जोश के साथ नारेबाजी करना शुरू कर देते हैं फिर सीक्रेट सर्विस के जवान उन्हें गाड़ी में बैठा देते हैं।\n

हमलावर हुआ ढ़ेर

\nहमले के बाद सीक्रेट सर्विस ने बताया कि Donald Trump पर हमला करने वाले शख्स को ढेर कर दिया गया है। वहीं एक बयान में कहा गया कि, \"13 जुलाई की शाम लगभग 6:15 बजे बटलर, पेनसिल्वेनिया में पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप की चुनावी रैली के दौरान, एक संदिग्ध शूटर ने रैली स्थल के बाहर एक ऊंचे स्थान से मंच की ओर कई राउंड गोलियां चलाई। सीक्रेट सर्विस ने हमलावर को ढेर कर दिया है। ट्रंप सुरक्षित हैं। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।\"\n

श्रीलंका का बड़ा दावा, चीन को झटका भारत के मजे

\nग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।\n\nदेशदुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।","image":{"@type":"ImageObject","@id":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2024/07/donald-trump-min.jpg","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2024/07/donald-trump-min.jpg","width":1280,"height":720},"author":{"@type":"Person","name":"RP Raghuvanshi","url":"https://chetnamanch.com/author/rp-raghuvanshi-48"},"publisher":{"@type":"Organization","name":"Chetna Manch","url":"https://chetnamanch.com/","logo":{"@type":"ImageObject","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/logo/2026/chetna_manch.webp?updatedAt=1771315577826","width":600,"height":60}},"datePublished":"2024-07-14T15:59:19+05:30","dateModified":"2024-07-14T15:59:19+05:30","inLanguage":"hi","keywords":[],"articleSection":"इंटरनेशनल"}
चेतना दृष्टि
चेतना दृष्टि