त्योहारों पर रेल यात्री रहें सावधान! होगी बिना टिकट यात्रियों की धड़ पकड़
Railway News
भारतीय रेलवे
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:36 PM
भारतीय रेलवे
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:36 PM
Railway News : फेस्टिवल सीजन में यात्रियों को रेलवे का टिकट नहीं मिल पाता है इसलिए कई बार भीड़ भाड़ में बिना टिकट भी यात्री रेल में घुस जाते हैं। ऐसे यात्री जो फेस्टिवल की भीड़भाड़ का फायदा उठाकर बिना टिकट यात्रा करने या किसी और का पास इस्तेमाल करके यात्रा करने की गलती से भी सोच रहे हों तो सावधान हो जाएं। क्योंकि फेस्टिवल के नाम पर रेलवे बिना टिकट यात्रियों को बख्शने वाला नहीं है उनके खिलाफ 1989 की धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी। रेल मंत्रालय के निर्देशानुसार 20 से 27 अक्टूबर तक बिना टिकट यात्रियों या अनाधिकृत टिकट से यात्रा करने वालों के खिलाफ स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
टिकट बुक करने वालों को दी जाएगी स्पेशल काउंटर पर सहूलियत
बता दें कि फेस्टिवल पर जो यात्री अपना टिकट बुक करना चाहते हैं उनको भी विभाग द्वारा स्पेशल काउंटर्स बनाकर टिकट मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। जो यात्री फेस्टिवल सीजन में अपना टिकट बुक करना चाहते हैं। उन्हें एटीवीएमएस पर सुविधा दी जाए और उन्हें टिकट लेने से ना रोका जाए।
रेल मंत्रालय ने सभी मुख्य चीफ कामर्शियल मैनेजर को दिए निर्देश
रेलवे मंत्रालय ने रेलवे विभाग के सभी मुख्य की कामर्शियल मैनेजर्स को इस बाबत पत्र जारी करके 18 अक्टूबर को 20 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक स्पेशल चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
पास का गलत इस्तेमाल करने पर होगी कार्रवाई
कैंसर जैसे गंभीर बीमार मरीज या वरिष्ठ जन के पास का गलत इस्तेमाल करने पर भी कार्रवाई की जाएगी। अगर फेस्टिवल में कोई भीड़भाड़ का फायदा उठाने के लिए किसी के पास का गलत इस्तेमाल करता पाया गया उसके खिलाफ भी सख्ती से जांच करने और कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं । रेलवे विभाग को दिए गए निर्देश में साफ-साफ कहा गया है की गंभीर बीमारी से पीड़ित कैंसर या किसी अन्य बीमारी में या वृद्धजन के पास का गलत इस्तेमाल करने वालों की भी कड़ी जांच की जाए और उनके पहचान पत्र और उनकी सत्यता को जांचाखा जाए।
स्पेशल चेकिंग ड्राइव में वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारी के आदेश
रेलवे मंत्रालय ने बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ एक्शन लेने और धर पकड़ के लिए वरिष्ठ अधिकारी लेवल पर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए हैं और उन्हें रिपोर्ट बनाकर विभाग को सौंपने के लिए भी कहा है। वरिष्ठ अधिकारियों को चेकिंग ड्राइव पर निगरानी रखने और निर्धारित समय सीमा के अंदर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
Railway News
टिकट बुकिंग वालों के लिए सहूलियत के निर्देश
टिकट यात्रियों की बुकिंग करने के लिए एटीवीएमएस पर समुचित व्यवस्था करने और जरूरत के मुताबिक एक्स्ट्रा काउंटर बनाने के के निर्देश दिए गए हैं और कहा गया है कि किसी भी एटीवीएमएस पर टिकट पाने वालों को उनकी सहूलियत के अनुसार व्यवस्था की जाए। फेस्टिव सीजन में विद्या अथॉरिटी या एजेंट से ही टिकट बुक करने की जागरूकता के लिए भी निर्दिष्ट किया गया है।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।