Railway News : उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
General Manager of Northern Railway Ashutosh Gangal inspected the security system
भारतीय रेलवे
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:46 PM
भारतीय रेलवे
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:46 PM
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने मुरादाबाद मण्डल के गजरौला, चांदपुर, सियाऊ, बिजनौर, नजीबाबाद और मुरादाबाद सेक्शन का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मुरादाबाद के मंडल रेल प्रबंधक अजय नन्दन तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
महाप्रबंधक ने मण्डल के गजरौला सेक्शन से निरीक्षण प्रारंभ किया तथा चांदपुर सियाऊ के मध्य ब्लॉक सेक्शन में रेल पथ, ओएचई, सिग्नल सिस्टम का निरीक्षण करते हुए चांदपुर सियाऊ पहुंचे। महाप्रबंधक ने चांदपुर सियाऊ रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने चांदपुर सियाऊ स्टेशन पर यहां इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग होने के लिए बन रही नई बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया।
मण्डल रेल प्रबंधक अजय नन्दन एवं मण्डल के वरिष्ठ अधिकारियों ने महाप्रबंधक को स्टेशन पर किए जा रहे विकास कार्यों तथा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के चल रहे कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
आशुतोष गंगल ने सेक्शन पर यात्री सुविधाओं तथा मण्डल पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण तथा समीक्षा कर कार्यों को समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिये।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।