MP News : रतलाम-डॉ. अंबेडकर नगर डेमू ट्रेन की दो बोगियों में लगी आग
Ratlam-Dr. Fire broke out in two bogies of Ambedkar Nagar DEMU train
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:19 AM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 10:19 AM
रतलाम (मध्य प्रदेश)। रतलाम जिले में रतलाम-डॉ. अंबेडकर नगर डेमू ट्रेन की दो बोगियों में रविवार सुबह आग लग गई। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी है।
रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि यह घटना पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में रतलाम-इंदौर रेल लाइन के प्रीतम नगर स्टेशन पर करीब सात बजे हुई। उन्होंने बताया कि रतलाम से करीब 30 किलोमीटर दूर इस स्टेशन पर डेमू ट्रेन के ड्रायविंग मोटर कोच ने आग पकड़ ली।
मीणा ने बताया कि यात्रियों को ट्रेन के इंजन से धुआं निकलते दिखा, तो सभी ट्रेन से नीचे सुरक्षित उतर गए। कुछ देर में इंजन से उसके बगल वाली बोगी ने आग पकड़ ली। डेमू ट्रेन का इंजन बोगियों के बीच में लगा रहता था। इसमें आग लगते ही यात्री सुरक्षित निकल गए। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही रतलाम से फायर लॉरी, दुर्घटना सहायता गाड़ी एवं मेडिकल स्टाफ रवाना किये गये। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। मीणा ने बताया कि यह हादसा स्टेशन पर होने से रेल यातायात बिल्कुल भी प्रभावित नहीं हुआ।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।