डायबिटीज पेशेंट के लिए 4 हेल्दी स्नैक्स, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल
Diabetes
हेल्थ
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:35 AM
हेल्थ
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:35 AM
Health Tips: स्नैकिंग हमारी डेली डाइट का एक अहम हिस्सा है। यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे स्नैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छे साबित हो सकते हैं। डायबिटीज (Diabetes) एक आजीवन रहने वाली बीमारी है। डायबिटीज एक मेटाबॉलिक डिसॉर्डर है, जिसमें मरीज़ के शरीर के रक्त में ग्लूकोज़ लेवल बहुत ज्यादा हो जाता है। जब, व्यक्ति के शरीर में सही मात्रा में इंसुलिन नहीं बन पाता है और शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन के लिए ठीक से प्रतिक्रिया नहीं कर पाती हैं। जैसा कि, इंसुलिन का बनना शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह रक्त से शरीर की कोशिकाओं में ग्लूकोज़ का संचार करता है। इसीलिए, जब इंसुलिन सही मात्रा में नहीं बन पाता तो पीड़ित व्यक्ति के बॉडी मेटाबॉलिज्म पर भी इसका असर पड़ता है।
डायबिटीज क्रेविंग में क्या खाएं
जब 2 वक्त के भोजन के बीच में गैप आता है तो हंगर क्रेविंग होने लगती है. ऐसे में हम स्नैक्स खाना पसंद करते हैं, लेकिन डायबिटीज के मरीजों को बड़ी ही सावधानी से खाने की चीजों का सेलेक्शन करना चाहिए वरना ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को ऐसे स्नैक्स खाने चाहिए जिसका ग्लाइसिमिक इंडेक्स कम हो और उनकी तबीतय पर किसी तरह का बुरा असर न पड़े। आइए नजर डालते हैं ऐसे ही हेल्दी स्नैक्स पर-
काले चने
डाइटीशियन्स का कहना है कि काला चना डायबिटीज रोगियों के लिए एक बढ़िया स्नैक्स है। काले छोले फाइबर से भरपूर होते हैं। आप काले चने, नींबू और कटी हुई सब्जियों के साथ तैयार कर सकते हैं। भुने हुए काले छोले भी एक बढ़िया विकल्प है।
पॉपकॉर्न
पॉपकॉर्न झट से तैयार होने वाला एक टेस्टी नाशता है। इससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है और इसमें कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। कोशिश करें कि कभी भी पॉपकॉर्न सिनेमा हॉल में न खाएं क्योंकि उनमें नमक की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इसे घर में ही कम नमक में पकाएं। Health Tips
बादाम
बादाम विटामिन ई (Vitamin E) और दूसरे जरूरी पोषक तत्वों का एक अच्छा सोर्स हैं। डायबिटीज से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, अपनी डाइट में बादाम को शामिल करके ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन कर सकते हैं। साथ ही हार्ट अटैक के खतरे को भी कम किया जा सकता है।
अंडा
अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स है। ये सभी के लिए एक उपयुक्त नाश्ता है। इसके जरिए वजन घटाने में काफी मदद मिलती है, साथ ही ये आपकी डायबिटिक डाइट का एक अहम हिस्सा हो सकता है। आप ब्रेकफास्ट या शाम के वक्त सख्त उबले हुए अंडे खाएं। जिससे आपका ब्लड शुगर नहीं बढ़ेगा और शरीर को मजबूती भी मिलेगी। Health Tips
डायबिटीज से बचाव के उपाय
डायबिटीज़ एक गंभीर बीमारी है जिससे आपको आजीवन परेशानियां हो सकती हैं। डायबिटीज़ से पीड़ित व्यक्ति को स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। लेकिन, कुछ सावधानियां बरतकर डायबिटीज की बीमारी से बचा जा सकता है। जैसे-
मीठा कम खाएं। शक्कर से भरी और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट वाले खाने से बचें।