Health & Beauty : संतरे के सेवन से पाएँ निखरी और गोरी रंगत
Health & Beauty: Get fair and fair complexion by consuming oranges
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:15 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:15 PM
Health & Beauty : संतरा दुनिया के लोकप्रिय फलो मे से एक है,ये खाने मे बहुत ही स्वादिष्ट और सेहतमन्द होता है । ये खासतौर पर सर्दियों के मौसम मे मिलता है । इसमे विटामिन सी प्रचुर मात्रा मे पाया जाता है और केल्शियम भी थोड़ी मात्रा मे पाया जाता है ।ये फाइबर से भरपूर होता है ।इसके रस और छिलको प्रयोग चेहरे की सुन्दरता बढाने के लिये किया जाता है ।इसके छिलकों को सुखा कर पीस कर इसका पॉवडर बना कर इसका इस्तेमाल किया जाता है ।
Health & Beauty :
दाग-धब्बे दूर करे: संतरे के छिलकों को सुखा कर पीस कर पावडर बना ले इसमे थोड़ी सी दही और हल्दी पाउडर मिला ले।इस पेस्ट को चहरे पर 15 मिनट के लिए लगाने बाद फिर साफ कर ले।इसको कुछ दिनो तक लगने से चेहरे के दाग साफ हो जाते है ।
टेनिंग दूर करे: संतरे के छिलकों के पावडर को शहद के साथ पेस्ट बना कर लगने से धूप से हुई टेनिंग दूर होती है और चेहरे मे चमक आ जाती है ।
साफ रंगत के लिए: संतरे के छिलकों के पावडर को लाल मसूर दाल के पावडर के साथ मिला ले इसमे थोड़ा गुलाब जल मिला दे फिर इसे चहरे पर लगा ले और थोड़ी देर के बाद धो लें ।धीरे-धीरे आपके चेहरे का रंग साफ होने लगेगा।
चेहरे की चमक के लिये: संतरे के रस को चंदन पावडर में मिलकर और इसमे थोड़ा सा गुलाबजल डालकर लगाने से चेहरा चमकदार होता है ।
तैलीय त्वचा: संतरे के रस मे मुल्तानी मिट्टी मिलाकर पेस्ट बना ले इसमे गुलाबजल भी मिला ले फिर इसे चेहरे पर लगा ले ।15 मिनट बाद धो दे।इसको लगाने से आपके चेहरा खिला खिला लगेगा।