हरियाणा बोर्ड में पुलिस के सामने खुलेआम चल रही नकल
Haryana Board Exam
हरियाणा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:19 PM
हरियाणा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:19 PM
Haryana Board Exam 2024 : इन दिनों हरियाणा समित देश के अलग-अलग राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन चल रहा है। जहां अन्य राज्यों की परीक्षाएं जहां 26 मार्च को खत्म हो रही है, वहीं हरियाण बोर्ड की परीक्षा का आखिरी दिन 2 अप्रैल है। जानकारी के अनुसार यह एग्जाम हरियाणा के 1,484 परीक्षा केंद्रों में आयोजित किया जा रहा है। वहीं इन में से एक परीक्षा केंद्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा रहा है कि हरियाणा बोर्ड परीक्षा के एग्जाम सेंटर पर किस तरह से खुलेआम नकल कर रहे हैं।
खुलेआम चल रही थी नकल
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला हरियाणा के तावड़ू के चन्द्रावती स्कूल के परीक्षा केंद्र का है। जहां 10वीं की परीक्षा का आयोजन किया गया था, इस दौरान परीक्षा केंद्र में खुलेआम नकल चल रही थी। परीक्षा शुरू होने के कुछ समय बाद ही परीक्षा केंद्र से फोटो खींचकर पेपर आउट करने की सूचना सामने आई है। जिस पर नकलचियों के साथ आए लोगों ने खलबली मचा दी। एग्जाम सेंटर की बिल्डिंग और छतों पर चढ़कर लोग छात्रों को नकल कराने की कोशिश करते दिख रहे हैं। परीक्षा के दौरान नकलचियों ने अपना पूरा जोर लगाते हुए पहले और दूसर फ्लोर पर अपनी जान की परवाह किए बिना बिल्डिंग पर चढ़ गए थे। स्थिति ऐसी थी कि विद्यार्थियों के सहयोगी परीक्षा आरंभ होते ही नकलची परीक्षा रूम तक पर्चियां पहुंचा रहे थे।
पुलिस कर्मियों ने नहीं लिया कोई एक्शन
हरियाणा बोर्ड परीक्षा में खुलेआम नकल कराने का यह नजारा देखने के बाद भी आसपास तैनात पुलिस कर्मियों ने कोई एक्शन नहीं लिया है। स्कूल के बाहर ड्यूटी दे रहे पुलिस के जवान भी चुस्त नजर आए हैं। बिल्डिंग इतनी ऊंची थी कि इस दौरान अगर किसी नकलची का छत से पैर फिसल जाता तो उसकी जान पर बन आती। फिर भी इसकी चिंता किए बिना लोग नकल कराते नजर आए।
Haryana Board Exam
किसी भी सूरत में नहीं होगी नकल - खंड शिक्षा अधिकारी
हरियाणा बोर्ड में हो रही इस नकल के मामले को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी डाक्टर धर्मपाल ने बताया कि नकल किसी भी सूरत में नहीं करने दी जाएगी। अगर किसी केन्द्र पर इस तरह का माहौल दिखाई देता है तो सख्ती का पालन करते हुए सूचना बोर्ड को दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि एग्जाम सेंटर पर पुलिस के जवानों की तैनाती बढ़ाने के लिए पुलिस प्रशासन से बात की जाएगी। जल्द ही पुलिस जवानों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी।