Live suicide : युवक ने इंस्टग्राम पर किया लाइव सुसाइड
Noida News: Wife went to market, husband hanged himself
गुरुग्राम
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:25 PM
गुरुग्राम
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:25 PM
Live suicide : इटावा/गुरुग्राम। यूपी के इटावा के रहने वाले एक 20 वर्षीय युवक ने गुरुग्राम में इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड कर लिया। युवक ने कमरे के अंदर लगे पंखे पर पीले रंग की रस्सी से फंदा बनाया। उसके बाद उसी से लटक कर जान दे दी। जब युवक सुसाइड कर रहा था, तब उसको इंस्टाग्राम पर 3 लोग देख रहे थे। इसमें उसका भाई भी शामिल था। युवक के भाई ने ही उसके दोस्तों को इसकी जानकारी दी थी। लेकिन जब, तक युवक के दोस्त मौके पर पहुंचे, उसकी मौत हो चुकी थी।
Live suicide :
सुसाइड का कारण अभी साफ नहीं
युवक का नाम अश्वनी शाक्य है। वो गुरुग्राम में रहकर एक प्राइवेट नौकरी में काम करता था। पिता का नाम आनंद प्रकाश शाक्य है। वो गांव में खेती-किसानी करते हैं। वहीं अश्वनी का छोटा भाई नोएडा में नौकरी करता है। घटना बुधवार की बताई जा रही है। सुसाइड का कारण अभी साफ नहीं है। परिवार का कहना है कि उनके बेटे ने कभी उन्हें कुछ नहीं बताया। वो तो हमेशा खुश रहता था।
3 मिनट का है युवक के सुसाइड का वीडियो
युवक की आत्महत्या का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो इसमें दिख रहा है कि फंदा बनाने के बाद युवक कमरे में कुछ देर उधर-इधर घूमता है। उसके बाद एक बोतल से कुछ पीने लगता है। फिर फोन के पास आकर उसको सेट करता है। उसके बाद युवक एक मेज पर जाकर खड़ा हो जाता है। वो फांसी के फंदे को अपने गले में डालने लगता है। फिर फंदे को गले में फंसा कर मेज को पैर से हटा देता है। कुछ देर वो तड़पता है और फिर देखते ही देखते उसका शरीर ढीला पड़ने लगता है और उसकी मौत हो जाती है। इस दौरान उसके 2 दोस्त और भाई लाइव उसे देख रहे होते हैं।
3 माह पहले ही गया था गुड़गांव
मामले में अश्वनी के पिता आनंद प्रकाश ने बताया कि वो 3 माह पहले ही गुड़गांव में नौकरी करने गया था। वो एक ई-रिक्शा की कंपनी में नौकरी कर रहा था। अश्वनी ने शाम को घर पर फोन किया था। तब भी कोई बात नहीं बताई थी। वो बोल रहा था खाना बना रहा हूं। उसके बाद दोस्तों के साथ बाहर जाऊंगा। फिर वापस आकर सो जाऊंगा। रात में करीब 12 बजे हमें उसकी मौत की खबर मिली। सूचना पर पहुंची गुरुग्राम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों को भी मौके पर बुलाया गया। परिवार के लोग शव को लेकर इटावा के भरथना क्षेत्र के गांव रामायन लेकर आए। वहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।