Gurugram : शुरुआती बारिश से हुआ देश के मिलेनियम शहर का इतना बुरा हाल...
गुरुग्राम
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:36 PM
गुरुग्राम
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 08:36 PM
Gurugram : उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश ने अपनी दस्तक दे दी है और लोग भी भीषण गर्मी से त्रस्त होने के बाद अब बारिश के सुहावने मौसम का लाभ ले रहें हैं। लेकिन हरियाणा के मिलेनियम सिटी कहे जाने वाले Gurugram में इन दिनों लोग जगह -जगह वाटर लॉगिंग, लम्बे जाम और पानी में डूबती सड़क और गाड़ियों जैसी समस्या से परेशान हो रहें हैं। हालत यह है कि गुरुग्राम की सड़कों पर बारिश के बाद वाहन चलते हुए नहीं बल्कि रेंगते हुए दिखायी दे रहें हैं। इस स्थिति को देखते हुए यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि आने वाले पीक मानसून सीजन में देश के इस मिलेनियम सिटी का क्या हाल होने वाला है।
कई गाड़ियां हुई बीच रास्ते में बंद
Gurugram की सड़कों पर जगह -जगह पानी भरा होने के कारण शहर में कई जगह वाहन बंद हो गए और बीच रास्ते में ही फंस गए। इसके चलते लम्बे जाम जैसी स्थिति भी देखने को मिल रही है। नरसिंहपुर में हाइवे पर भी एक सवारियों से भरी हुई बस बीच रास्ते में बंद हो गयी। वहीं जयपुर दिल्ली हाइवे की सर्विस रोड के साथ-साथ हाइवे पर भी लम्बा जाम देखने को मिला। इसके अलावा बहादुरगढ़ में आज तेज़ बारिश के कारण कई जगह जल भराव हुआ है।
Gurugram
शहर में नाले और ड्रेनेज़ सिस्टम चोक होने के कारण सड़कों के साथ -साथ रिहायशी इलाकों में भी पानी भरा हुआ मिला। बारिश से तापमान में तो काफी कमी आयी है और प्रदूषण का स्तर भी कम हुआ है लेकिन वहीं रोज़ के कामों के लिए घर से निकले लोगों को बाहर ट्रैफिक जाम, जल भराव, कीचड़ और अन्य कई समस्याओं का सामना करना पड़ा।
जल भराव के कारण कई बीमारियों के फैलने जैसी समस्या भी सामने आ सकती है। पिछले दिनों में जीएमडीए ने कई जिम्मेदार संस्थाओं जैसे Pwd, NHI और नगर निगम आदि के साथ मिलकर बैठक की थी और शहर में जल भराव जैसी समस्या से निपटने के पुख्ता इंतेज़ाम करने को भी कहा था लेकिन शुरुआत ही में बारिश ने सभी इंतेज़ामों की पोल खोल कर रख दी है।