गुरुग्राम के होटल में मॉडल की हत्या, गैंगस्टर की बहन और भाई पर आरोप
Gurugram news
गुरुग्राम
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 05:09 PM
गुरुग्राम
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 05:09 PM
Gurugram news : दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम के एक होटल में 27 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान दिव्या पाहुजा के तौर पर हुई है। युवती मॉडलिंग करती थी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। हैरान करने वाली बात ये है कि आरोपी दिव्या के शव को लेकर BMW में लेकर फरार हो गया। दिव्या पाहुजा गैंगस्टर संदीप गाडोली एनकाउंटर केस की मुख्य गवाह भी थी।
Gurugram news
बताया जा रहा है कि मॉडल दिव्या पाहुजा गुरुग्राम के बलदेव नगर की रहने वाली थी। आरोप है कि होटल मालिक अभिजीत ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिव्या की हत्या को अंजाम दिया। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के मकसद से उसने अपने साथियों को 10 लाख रुपए दिए थे। इसके बाद हत्यारोपी अभिजीत के 2 साथी मृतका के शव को अभिजीत की ब्ल्यू कलर की BMW कार DD03K240 कार की डिग्गी में डालकर मौके से फरार हो गए। शव को घसीटकर लेकर जाने की ये वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
होटल के सीसीटीवी में दिखी दिव्या
2 जनवरी की अलसुबह 4 बजकर 18 मिनट पर होटल मालिक अभिजीत एक युवती और एक अन्य के साथ होटल के रिसेप्शन पर पहुंचा। जहां से वे तीनों कमरा नंबर 111 में गए। 2 जनवरी की रात 10:44 बजे अभिजीत और अन्य आरोपी दिव्या के शव को चादर में लपेटकर घसीटते हुए नज़र आ रहे हैं।
BMW से शव लेकर फरार हुए आरोपी
BMW में सवार दोनों आरोपी दिव्या के शव को कहां लेकर गए हैं। इसे लेकर क्राइम ब्रांच की कई टीमें पंजाब और अन्य इलाकों में रेड कर रही हैं। हालांकि गुरुग्राम पुलिस के पास जो सीसीटीवी फुटेज हैं। उनमें हत्यारोपी अभिजीत और दो अन्य लोग दिखाई दे रहे हैं। गुरुग्राम पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत के आधार पर होटल मालिक अभिजीत सिंह और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Gurugram news
मृतका की बहन ने लगाया आरोप
मृतका की बहन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिव्या से उसकी बात 2 जनवरी की सुबह तक हुई थी। लेकिन रात होते ही उसका नंबर नॉट रीचेबल आने लगा। मृतका की बहन ने शक के आधार पर जब होटल मालिक अभिजीत को फोन किया। तो उसने दिव्या के बारे में कुछ भी बताने से आनाकानी शुरू कर दी। मृतका की बहन ने बताया कि मेरी बहन गैंगस्टर संदीप गाडोली एनकाउंटर केस में मुख्य गवाह थी। उन्होंने आरोप लगाया कि गैंगस्टर की बहन और भाई ने साजिश रचकर मेरी बहन की हत्या अभिजीत और उसके अन्य साथियों से करवा दी है।
संदीप गाडोली केस की मुख्य गवाह थी मृतका
आपको बता दें कि दिव्या पाहुजा गैंगस्टर संदीप गाडोली एनकाउंटर केस की मुख्य गवाह भी थी। लिहाजा दिव्या के परिजनों ने उसकी हत्या के पीछे गैंगस्टर संदीप गाडोली की बहन सुदेश कटारिया और गैंगस्टर के भाई ब्रह्मप्रकाश का हाथ बताया है। दिव्या के परिजनों ने सुदेश और ब्रह्मप्रकाश के खिलाफ हत्या की साजिश के तहत शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं
पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस ने बताया कि वारदात 2 जनवरी को देर रात सेक्टर 14 थाना क्षेत्र की है। जहां पुलिस को सूचना मिली कि गुरुग्राम के बलदेव नगर की रहने वाली 27 वर्षीय दिव्या पाहुजा नाम की युवती दिल्ली के कारोबारी और सिटी प्वाइंट होटल के मालिक अभिजीत के साथ घूमने गई थी।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।