पड़ोसी के कमरे में कंबल में लिपटा मिला लापता किशोरी का शव
Gurugram News
गुरुग्राम
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:51 PM
गुरुग्राम
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:51 PM
Gurugram News : देश की राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी से दुश्मनी का बदला लेने के लिए उसकी 14 वर्षीय बेटी की गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने उसके शव को कंबल में लपेट कर अपने घर में छिपा दिया। घटना रविवार देर रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुटी हुई है।
Gurugram News
दरअसल किशोरी अपने परिवार के साथ गुरुग्राम के सिलोखरा गांव की इंदिरा कॉलोनी की एक बिल्डिंग में किराए के कमरे में रहती थी। उस बिल्डिंग में कई कमरे और कुछ कॉमन वॉशरूम हैं। इन्हीं वॉशरूम में से किशोरी को उसकी मां ने उसे साबुन लेने भेजा था। जब किशोरी काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की।
हत्या करके कंबल में छुपाया शव
इसी दौरान किशोरी के पिता ज्ञानी थापा ने आरोपी को उसके कमरे के बाहर खड़ा देखा और लड़की के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह खाना खरीदने के लिए बाहर गई थी। हालांकि परिवार को आरोपी की बातों पर शक हुआ तो उन्होंने आरोपी बहादुर से अपना कमरा खोलने के लिए बोला। लेकिन उसने कमरा नहीं खोला। इसके बाद परिजनों ने आरोपी से जबरन दरवाजा खुलवाया, तो लड़की का शव कंबल में खून से लथपथ मिला। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने मामले की शुरुआती जांच के आधार पर जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने अपने पसोड़ी परिवार से दुश्मनी का बदला लेने के लिए नाबालिग की हत्या कर दी। मृत किशोरी के पिता की शिकायत के आधार पर सोमवार को सेक्टर 40 थाना पुलिस ने आरोपी बहादुर के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
एसएचओ ने दी जानकारी
सेक्टर 40 पुलिस स्टेशन के एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि हत्या के पीछे का मुख्य मकसद आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उनहोंने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम ने छापेमारी शुरू कर दी है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।