ग्रेटर नोएडा में युवकों ने दलित युवती के साथ किया दुर्व्यवहार, मामला दर्ज
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:54 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:54 PM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक दलित के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है दो भाइयों ने दलित युवती के साथ जाति सूचक शब्द इस्तेमाल किया है। इस मामले में दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
Greater Noida News
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कानपुर निवासी उदयभान सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 20 अगस्त की शाम को उसकी नाबालिक बेटी अपने घर से घेर पर जा रही थी। वह जब संजय शर्मा के घर के सामने से गुजरी तो वहां खड़े संजय शर्मा व उसके भाई राजकुमार शर्मा ने उनकी पुत्री के साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। उसकी बेटी ने जब इसका विरोध किया तो दोनों भाइयों ने उसके साथ गाली गलौज कर जाति सूचक शब्द कहें। उदयभान के मुताबिक संजय शर्मा के साथ उसका पिछले 1 वर्ष से एक प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। प्लॉट के विवाद के चलते ही संजय शर्मा व उसका भाई उससे रंजिश मानते हैं। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।