युवा क्यों लटक रहे फांसी के फंदे पर? ग्रेटर नोएडा में दो युवकों ने की आत्महत्या
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:12 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:12 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर दो युवकों ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिस कारण आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि, पुलिस को सूचना मिली कि होजरी कॉम्प्लेक्स स्थित एक निर्मार्णाधीन कंपनी में एक व्यक्ति का शव फंदे पर लटका हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। मृतक की पहचान आजमगढ़ निवासी अमन पुत्र जितेंद्र निषाद के रूप में हुई जो लिफ्ट इंस्टॉलेशन का काम करता था। निर्माणाधीन कंपनी में भी वह लिफ्ट का काम कर रहा था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
एक और मामला आया सामने
वहीं थाना क्षेत्र केरवि एन्क्लेव में रहने वाले सरवन प्रजापति को परिजन गंभीर स्थिति में सेक्टर-110 स्थित यथार्थ अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी में बताएं की मूल रूप से जनपद मऊ का रहने वाला सरवन वर्तमान में रवि एंक्लेव में रह रहा था। परिजन उसे फोन मिला रहे थे लेकिन उसका फोन पिक नहीं हो रहा था इसके बाद परिजन उसके कमरे पर पहुंचे तो वह उन्हें फंदे पर लटका हुआ मिला।
पुलिस कर रही मामलों की जांच
सरवन के जीवित होने की आस में परिजन उसे यथार्थ अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के मुताबिक सरवन के पास से भी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोनों युवकों ने आत्महत्या क्यों की इन कारणों की जांच की जा रही है। Greater Noida News