ग्रेटर नोएडा के ग्रामीणों ने शुरू की अच्छी पहल, छात्र भरेंगे नई उड़ान
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:42 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:42 PM
Greater Noida News : कहते हैं अगर दिल में सपने पूरे करने की चाह हो तो काफी मशक्कत के बावजूद उन्हें पूरा किया जा सकता है। हमने आपको ये कहावत इसलिए बताया क्योंकि ग्रेटर नोएडा के स्मार्ट विलेज घंघोला के ग्रामीणों ने यह कर दिखाया है। दरअसल ग्रेटर नोएडा के ग्रामीणों ने अपने गांव के बच्चों को पढ़ाई का अच्छा माहौल देने के लिए ऐसा दिमाग दौड़ाया है जो सच में काबिल-एक-तारीफ है। गांव के बच्चों को पढ़ाई करने में किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसलिए ग्रमीणों ने बारातघर के एक हिस्से को लाइब्रेरी में तब्दील कर दिया। ग्रामीणों द्वारा तैयार की गई इस लाइब्रेरी ने घंघोला के अलावा आसपास के गांव के बच्चे भी आकर दिन भर पढ़ाई कर रहे हैं और अपने भविष्य को उजागर कर रहे हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष द्विवेदी बुधवार को गांव के भ्रमण पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों के इस पहल की जमकर सराहना की।
ACEO आशुतोष द्विवेदी ने किया कई गांवों का निरीक्षण
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अपने अधीनस्थों को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने ग्रेटर नोएडा के गांवों में विकास कार्याें का नियमित जायजा लेने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारीगण विकास कार्यों का मौके पर जायजा लेने जा रहे हैं। बुधवार (31 जुलाई) को प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष द्विवेदी ने स्मार्ट विलेज सिरसा, घंघोला और सलेमपुर गुर्जर गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान एसीईओ ने सिरसा में आबादी भूखंडों के विकास कार्यों को देखकर वहां से सलेमपुर गुर्जर पहुंचे और श्मशान घाट का जायजा लिया। सिरसा के बाद वे घंघोला गांव पहुंचकर वहां के आरसीसी रोड का जायजा लिया।
लाइब्रेरी देख गदगद हुए एसीईओ
इस दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष द्विवेदी ग्रामीणों द्वारा बनाए गए बच्चों की पढ़ाई के लिए बारातघर में बने लाइब्रेरी भी देखा। जिसमें बैठकर आसपास के छात्र पढ़ाई करते दिखे। एसीईओ ग्रामीणों द्वारा तैयार की गई लाइब्रेरी के अंदर नंगे पांव घूमें और छात्रों से बातचीत की। ग्रामीणों का जबरदस्त दिमाग देखकर एसीईओ गदगद हो उठे और गांववालों के प्रयासों की जमकर तारीफ की। निरीक्षण के दौरान एसीईओ ने संबंधित स्टाफ को इन गांवों के खाली जगहों पर पौधरोपण करने के निर्देश दिए। बता दें उनके साथ वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह, प्रबंधक विवेक किशोर और प्रबंधक राकेश बाबू सहित अन्य स्टाफ भी मौजूद रहें।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।