ग्रेटर नोएडा में चोरों ने की सारी हदें पार, बिजली का ट्रांसफार्मर भी नहीं छोड़ा
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:57 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 09:57 PM
Greater Noida News : दिल्ली से सटे शहर नोएडा-ग्रेटर नोएडा में लगातार हो रही चोरी की खबरों ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। शातिर चोर पहले तो बाइक, कैश, जेवरात और कीमती सामानों को चुराया करते थे लेकिन अब बदमाशों ने बिजली के ट्रांसफार्मर पर भी डाका डालना शुरू कर दिया है। चोर एक-एक कर बिजली के सामान चुराकर फरार होते जा रहे हैं। ऐसे में ग्रेटर नोएडा से चोरी का एक ताजा मामला सामने आया है।
शातिर चोर अपना रहे नए-नए हत्थकंड़े
ग्रेटर नोएडा में शातिर चोर कीमती सामान उड़ाने की सारी हदें पार करते जा रहा हैं। ऐसे में थाना जारचा क्षेत्र के छायसा गांव में चोरों ने ट्यूबवेल पर लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से कॉपर बाइंडिंग एवं सिलिकॉन स्टील आदि चोरी कर लिए। विद्युत विभाग के अवर अभियंता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
ट्रांसफार्मर के कई सामान ले भागे चोर
लुहारली विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 10 जुलाई को छायसा गांव निवासी राजकुमार शर्मा ने ट्यूबवेल से ट्रांसफार्मर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल की तो पता चला कि अज्ञात चोरों ने ट्रांसफार्मर खोलकर उसका तेल बिखेर दिया। इसके बाद चोर ट्रांसफार्मर के भीतर लगे कॉपर बाइंडिंग सिलिकॉन स्टील कोर कॉपर वायर, एमएस एंगल आदि को चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।