ग्रेटर नोएडा की इस सोसायटी में दूषित पानी पीने से 50 से अधिक लोग बीमार, मचा हड़कंप
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:47 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 10:47 AM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की एक सोसायटी में दूषित पानी पीने से कई लोग बीमार पड़ गए। बताया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा की ईको विलेज-2 सोसायटी में सोमवार को दोपहर से ही दूषित के कारण हड़कंम मचा हुआ है। जिसके कारण 50 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। दरअसल यह सभी लोग सोसायटी की टंकी से सप्लाई होने वाला पानी पीकर बीमार पड़े हैं। बीमार पड़े लोगों को तुंरत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दूषित पानी पीने से कई लोग बीमार Greater Noida News
मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों ने मरीजों की हालत को देखते हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती किया है। वहीं कुछ लोगों को जरूरी दवाएं देकर और कुछ को एहतियात बरतने को कहा। डॉक्टरों के मुताबिक सोसायटी में यह स्थिति दूषित पानी पीने की वजह से बनी है। इस मामले में सोसायटी वासियों का कहना है कि दो दिन पहले यहां टंकी की सफाई हुई थी। इसके लिए केमिकल का इस्तेमाल किया गया था, लेकिन टंकी में डाला गया केमिकल पूरी तरह से साफ किए बिना इस टंकी में पानी भर दिया गया।
इसी के साथ यही पानी घरों में सप्लाई कर दिया गया। अब जिसने भी यह पानी पीया वह बीमार होता चला गया। देखते ही देखते नौबत यहां तक आ गई कि 50 से अधिक लोग बीमार हो गए। यह सभी लोग इलाज के लिए पास के डॉक्टर की क्लीनिक पर पहुंचे। महज आधे घंटे के अंदर ही इस क्लीनिक में मरीजों की भीड़ जमा हो गई। कई मरीजों को दवा देकर घर भेज दिया गया।
सोसायटी में बढ़ी बोतलबंद पानी की डिमांड
आपको बता दें कि सोसायटी में हालात खराब होते देख सभी लोगों ने बोतलबंद पानी पीना शुरू कर दिया। ऐसे में अचानक पानी की डिमांड बढ़ गई। वेंडर के मुताबिक हर फ्लैट में दो से तीन बोतल की सप्लाई की जा रही है। सोसायटी वासियों के मुताबिक खरीदे हुए पानी के अलावा खाना बनाने में इस्तेमाल किया जा रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि इस सोसायटी के लोग शासन और प्रशासन से तत्काल मेडिकल मदद और पानी की व्यवस्था करने की गुहार लगाई है। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।