ग्रेटर नोएडा के छात्रों ने मचाया बवाल, किया गन्दा काम
Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 06:19 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 06:19 PM
Greater Noida : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एमबीबीएस के छात्रों की रैगिंग का मामला सामने आया है। जहां सीनियर्स छात्रों ने अपने जूनियर छात्रों को मुर्गा नहीं बनने पर डंडों व लात-घूंसों से पीटकर घायल कर दिया। इस मारपीट में जूनियर छात्र गंभीर रुप से घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
13 आरोपी के खिलाफ शिकायत
मामला ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र का है। जहां यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) के पास एक निजी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले एमबीबीएस के दो छात्रों को मुर्गा नहीं बनने पर सीनियर्स ने मारपीट करते हुए उन्हे घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर 13 आरोपी छात्रों को नामजद करते हुए मामले की शिकायत की है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में रहने वाले ओमवीर भाटी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनका बेटा कुनाल दनकौर क्षेत्र स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र है। जो विश्वविद्यालय परिसर स्थित हॉस्टल में रहता है। कुनाल के साथ उसके कमरे में एक अन्य छात्र भी रहता है। उन्होने दी शिकायत में कहा कि 12 मार्च की रात बेटा अपने रूम पार्टनर के साथ पढ़ाई कर रहा था। उसी दौरान विश्वविद्यालय में ही पढ़ने वाले करीब 13 छात्र उनके कमरे पर पहुंचे व खुद को सीनियर बताते हुए दोनों को मुर्गा बनने को कहा। दोनों ने विरोध किया तो इसी बात से गुस्साए आरोपितों ने पहले तो उन्हें लात-घूंसों से पीटा, बाद में डंडे से सिर पर हमला कर दोनों को घायल कर दिया।
Greater Noida
छात्रों को अस्पताल में कराया भर्ती
मारपीट में घायल दोनों छात्रों को हॉस्टल के सुरक्षा गार्ड ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पिछले कुछ दिनों से उनका इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य में सुधार होने पर शनिवार को पीड़ित छात्रों के परिजनों ने आरोपी छात्रों को नामजद करते हुए पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
मामले में पुलिस ने दिया बयान
इस मामले को लेकर दनकौर कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत ले ली गई है। जिसके आधार पर इस मामले में जांच कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की टीम इस मामले जांच कर रही है। Greater Noida