फूलों की खुशबू से महकेगा ग्रेटर नोएडा, तैयारियों में जुटा प्राधिकरण
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:44 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 04:44 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वालों के एक अच्छी खबर है। दरअसल एक बार फिर ग्रेटर नोएडा का सिटी पार्क (सम्राट मिहिर भोज पार्क) फूलों की खुशबू से महकेगा। ग्रेटर नोएडा में आने वाली 21, 22 व 23 फरवरी 2025 को पुष्पोत्सव का आयोजन किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा में होने वाले पुष्पोत्सव के आयोजन के लिए प्राधिकरण इसकी तैयारियों में जोरों-शोरों से जुट गया है। इस बार बसंत के मौसम में ग्रेटर नोएडा और आसपास के निवासियों को पहले से और बेहतर पुष्प प्रदर्शनी देखने को मिलेगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस की अध्यक्षता में शुक्रवार को उद्यान विभाग की बैठक हुई, जिसमें फ्लोरीकल्चर सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। इस बैठक में पुष्पोत्सव के आयोजन की तैयारियों पर काफी गंभीरता से चर्चा की गई।
2025 में होगा पुष्पोत्सव का आयोजन
बता दें कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर विगत वर्ष की भांति इस 2025 में भी पुष्पोत्सव का आयोजन किया जाएगा। एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने बताया कि, इस बार की पुष्प प्रदर्शनी में फूलों की तमाम प्रजाति के साथ ही फूलों की खेती के विशेषज्ञों से तैयार पुष्प डिजाइन, लैंड स्टेपिंग, सजावट आदि देखने को मिलेगी। इसके अलावा लाइव संगीत और नृत्य-कला का कार्यक्रम होगा। पौधों और पुष्प प्रदर्शनी के साथ ही विभिन्न श्रेणियों में उद्यान प्रतियोगिताएं, ऑन द स्पॉट प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता, अंतर स्कूल नृत्य और संगीत प्रतियोगिताएं भी होंगी। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
ये लोग रहे शामिल
एसीईओ ने हॉर्टिकल्चर से जुड़े विशेषज्ञों, संगठनों, सोसाइटियों, कंपनियां व निवासियों से इस फ्लावर शो को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव देने की अपील की है। ये सुझाव ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग के प्रभारी निदेशक उद्यान नथोली सिंह के मोबाइल नंबर -9205691109 और प्रबंधक पवन कुमार के नंबर 8800300036 पर दिए जा सकते हैं। इस बैठक में उद्यान विभाग के जीएम वीके गुप्ता, सहायक निदेशक उद्यान नथोली सिंह व बुद्ध विलास आदि, मैनेजर गरिमा सिंह व पवन भाटी के अलावा फ्लोरीकल्चर सोसाइटी से गौतम देव, मंजुला मिश्रा आदि शामिल रहे। Greater Noida News