पैसों की लेन-देन को लेकर छिड़ा विवाद, किया जानलेवा हमला
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:30 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 12:30 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा में पैसों के लेन-देन में कुछ दबंगों ने एक युवक को इतना पीटा कि वो अधमरा हो गया। युवक को गंभीर रूप से घायल करने के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित के भाई ने आरोपियों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
जानें पूरा मामला
दर्ज की गई रिपोर्ट में पीड़ित के भाई का कहना है कि, गुरुवार की दोपहर उसका चचेरा भाई अपनी कार से दोस्त के घर जा रहा था। इसी दौरान डाबरा गांव के पास सौरभ मिश्रा, आर्यन व दो अन्य लोगों ने उसकी कार को रुकवा लिया। कार रुकते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब युवक ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर जमकर लाठी डंडे बरसा दिए और लोहे की रॉड से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इस दौरान पीछे से आ रहे उसके साथी ने किसी तरह उसे हमलावरों के चंगुल से बचाया। मौके पर भीड़ इकट्ठी होती देखकर चारों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए।
पैसे के चलते हुआ विवाद Greater Noida News
पीड़ित के भाई ने बताया कि, उनके भाई को ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित के मुताबिक उसके चचेरे भाई का आरोपी से पैसों का लेनदेन था। पैसों के लेनदेन की वजह से ही आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला किया है।