ग्रेटर नोएडा के यामाहा मोटर में दबे पांव चोरी कर रहे थे चोर, धर दबोचा
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:36 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:36 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा स्थित यामाहा मोटर कंपनी में लोहे की चादर व स्क्रैप को चोरी कर ले जा रहे दो चोरों को सिक्योरिटी गार्ड्स ने मौके पर दबोच लिया। पकड़े गए चोरों के पास से ई-रिक्शा व कंपनी से चोरी किया गया स्क्रैप बरामद हुआ है। कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड्स ने पकड़े गए दोनों चोरों को थाना सूरजपुर पुलिस के हवाले कर दिया है। 18 अगस्त को यामाहा कंपनी में बने सिक्योरिटी कंट्रोल रूम के पीछे से दो व्यक्ति ई-रिक्शा में कंपनी से लोहा स्क्रैप व लोहे की चादरों को चोरी कर ले जा रहे थे।
चोरी करते पकड़ा गया चोर
इस दौरान सिक्योरिटी मैनेजर वीरेंद्र सिंह व गार्ड राउंड लेते हुए मौके पर पहुंच गए। सिक्योरिटी गार्ड्स को देखकर ई-रिक्शा सवार दोनों युवकों ने भागने का प्रयास किया लेकिन गार्डों ने उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह यामाहा कंपनी से स्क्रैप चोरी कर ले जा रहे हैं। दोनों आरोपियों ने अपने नाम मोहम्मद शकूर व सद्दाम बताया। पकड़े गए दोनों आरोपियों को थाना सूरजपुर पुलिस के हवाले कर उनके खिलाफ सिक्योरिटी मैनेजर वीरेंद्र सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की कई अन्य घटनाओं को भी अंजाम देना स्वीकार किया है। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।