ग्रेटर नोएडा में रिसर्चर ऑफिसर की खड़ी कार से चोर उड़ा ले गए सामान
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 05:26 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 05:26 AM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक निजी कंपनी में काम करने वाले रिसर्चर ऑफिसर का सामान चोरी हो गया। दरअसल रिसर्चर ऑफिसर की कार से चोरों ने लैपटॉप, लैपटॉप चार्जर, फोन चार्जर व अन्य सामान चोरी कर लिया है। यह घटना तब हुई जब रिसर्चर ऑफिसर मार्केट में अपनी गाड़ी खड़ी कर खाना खाने के लिए गए थे।
Greater Noida News
पुलिस ने किया मामला दर्ज
लोहुम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में रिसर्चर ऑफिसर के पद पर कार्यरत श्रीनाथ रान्या ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि वह 22 जून की शाम को खाना खाने के लिए यथार्थ मार्केट में आया था। उसने अपनी कार यमुना प्राधिकरण कार्यालय के पास खड़ी कर दी और खाना खाने के लिए चला गया। कुछ देर बाद जब वह खाना खाकर लौटा तो उसकी कार में रखा लैपटॉप लैपटॉप चार्जर फोन चार्ज पर्स व अन्य जरूरी दस्तावेज गायब थे। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस में मामला दर्ज कर लिया है। Greater Noida News