बंद मकान में चुपके से घुस आए चोर, लाखों के सामान पर मारा हाथ
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 02:30 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
16 Nov 2025 02:30 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा से चोरी का एक ताजा मामला सामने आया है। जिसमें शातिर चोरों ने अलग-अलग स्थानों से कीमती सामान उड़ा लिए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शातिर बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Greater Noida News
नोएडा-ग्रेटर नोएडा से अब तक चोरी के कई मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें शातिर बदमाश चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए एक-से-एक अनोखे हत्थकंडे अपनाकर लोगों के कीमती सामान चुराते हैं और मौके से फरार हो जाते हैं। हाल ही में चोरों ने ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग जगहों से दो मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर लाखों रुपए के जेवरात, नगदी व कीमती सामान को चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
ताला तोड़कर निकाला कीमती सामान
थाना सूरजपुर क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी की आवासीय कॉलोनी में रहने वाले अभिषेक कुमार जौहरी ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि, वह किसी काम से बाहर गए हुए थे। 22 जुलाई को जब वह वापस घर लौटे तो उनके मकान का ताला टूटा हुआ था। घर के भीतर जाने पर पता चला कि चोर उनके घर से दो एलइडी टीवी, चांदी के पूजा के बर्तन, दो सिलेंडर, पीतल की मूर्तियां, मोबाइल फोन तथा अलमारी का लॉकर तोड़कर नकदी चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। आवासीय कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज को खंगाला जा रहा है। वहीं थाना फैक्ट्री क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी गांव में किराए पर रहने वाले शुभम माझी के कमरे से चोरों ने सोने के टॉप्स, अंगूठी, मंगलसूत्र, लॉन्ग, चांदी की पायल व नगदी चोरी कर ली।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।