ग्रेटर नोएडा में चोरों के खुराफाती कारनामे, एक दिन में गायब किए 7 वाहन
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:37 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 01:37 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग स्थानों से चोर 7 वाहनों को चोरी कर ले गए। चोरी गए वाहनों में एक इको कार व 6 बाइक शामिल है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
थाना बिसरख में ग्राम रिछपाल गढ़ी निवासी विकास ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह इको कार चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। 18 अगस्त को उसने अपनी कार पड़ोसी कृष्णपाल के मकान के बाहर खड़ी की थी। सुबह जब वह उठा तो उसकी कार गायब थी।
थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर-66 में रहने वाले अनुज कुमार ने अपने घर के बाहर से बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित के मुताबिक उसने जब घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किये तो उसमें एक व्यक्ति उसकी बाइक को ले जाता हुआ दिख रहा है।
नोएडा में अलग-अलग जग चोरी Greater Noida News
वहीं थाना सेक्टर-63 स्थित एसएसजी फार्मा लिमिटेड कंपनी में कार्यरत अंशित सिंह ने कंपनी के बाहर से बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि वह 14 अगस्त को अपनी कंपनी में ड्यूटी पर आया था। उसने अपनी बाइक कंपनी के बाहर खड़ी कर दी। शाम के समय जब वह वापस आया तो उसके बाइक गायब थी। ऐसा ही चोरी का मामला थाना फेज-2 में सलारपुर गांव से आया है, यहां रहने वाले हर्ष शर्मा ने बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हर्ष शर्मा ने बताया कि वह किसी काम से बायोडायवर्सिटी पार्क गया था। उसने अपनी बाइक पार्क के बाहर खड़ी कर दी और भीतर चला गया। कुछ देर बाद जब वह लौटा तो उसकी बाइक गायब थी।
थाना फेस-2 में चौड़ा रघुनाथपुर निवासी राजू अली ने अपनी बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजू अली ने बताया कि वह नयागांव में नो पार्किंग में अपनी बाइक खडी कर खाना खाने चला गया। कुछ देर बाद जब वह लौटा तो उसकी बाइक गायब थी। थाना सेक्टर 113 में सेक्टर 5 वैशाली गाजियाबाद निवासी जगबंधु राय ने अपनी बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि वह किसी कार्य से सेक्टर 76 आए थे। उन्होंने आम्रपाली प्रिंसले स्टेट सोसाइटी के बाहर अपनी बाइक खड़ी कर दी और परिचित से मिलने चले गए। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो उनकी बाइक गायब थी। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।