ग्रेटर नोएडा में चोरों ने की हद पार, वकील की चेन पर किया हाथ साफ
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:54 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 07:54 AM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से आए दिन चोरी के मामले सामने आते रहते है। अब तो चोरों ने हद ही कर दी। दरअसल ग्रेटर नोएडा में चोर वकील के गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गया। इतना ही नहीं जब वकील ने चेन वापस लेने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उनके मोबाइल फोन व बाइक को लूटना चाहा, लेकिन वह उसमें सफल नहीं हो पाए। वहीं चोरी के मामले में वकील मे थाना सेक्टर-113 में मुकदमा दर्ज कराया है।
सोने की चेन लूटकर चोर फरार Greater Noida News
मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-75 की एक सोसाइटी में रहने वाले एडवोकेट इमरान खान ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह 10 अगस्त को दवाई खरीदने के लिए अपनी बाइक से मार्केट गए थे। सेक्टर-74 की मार्केट से उन्होंने दवाई खरीदी। इसके बाद जब वह वापस अपने घर लौट रहे थे तो पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने पंचशील सोसायटी के पास सुनसान जगह पर रोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी।
पुलिस ने दर्ज की शिकायत
बदमाशों ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली। उन्होंने जब विरोध किया तो बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन और बाइक को भी लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने बदमाशों का विरोध किया जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सोसायटी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज को खंगाल रही है। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।