ग्रेटर नोएडा में चोरों के हौसले बुलंद, कई वाहनों पर किया हाथ साफ
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:41 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:41 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में अलग-अलग स्थानों से वाहन चोरों ने कई वाहन उड़ा दिए। इन वाहनों में ई-रिक्शा व बाइक भी शामिल है। नया गांव में रहने वाले रामनिवास ने थाना फेस-2 में अपना ई-रिक्शा चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रामनिवास ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसने 2 अगस्त की दोपहर को हौजरी कंपलेक्स स्थित बीएल इंटरनेशनल कंपनी के बाहर अपना ई-रिक्शा खड़ा किया था। कुछ देर बाद जब वह कंपनी से बाहर निकला तो उसका ई-रिक्शा गायब था।
Greater Noida News
थाना फेज-2 क्षेत्र में स्थित सैमसंग कंपनी के फायर डिपार्टमेंट में काम करने वाले प्रदीप कुमार ने अपनी बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रदीप कुमार ने बताया कि 14 अगस्त को वह ड्यूटी पर आया था और उसने अपनी बाइक कंपनी के बाहर खड़ी कर दी थी। ड्यूटी खत्म करने के बाद जब वह बाहर आए तो उसकी बाइक गायब थी।
थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में स्थित एनटीटी डाटा कंपनी में कार्यरत गोपाल गुप्ता की बाइक कंपनी के बाहर से चोरी हो गई। कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर एक ही व्यक्ति बाइक को ले जाता हुआ दिखाई दिया। थाना सूरजपुर क्षेत्र के सेक्टर डेल्टा-1 के गेट नंबर-4 के पास खड़ी सोहन की बाइक चोरी हो गई। सोहन ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह मेट्रो स्टेशन के पास चाट खाने आया था। चाट खाने के बाद जब वह वापस लौटा तो उसकी बाइक गायब थी। थाना फेस-1 क्षेत्र के सेक्टर-8 की जेजे कॉलोनी में रहने वाले पुष्पेंद्र की बाइक चोरी हो गई। Greater Noida News