प्राधिकरण की जमीन पर बना रहे थे दुकान, 4 पर मुकदमा दर्ज
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:32 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 02:32 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अर्जित व कब्जा प्राप्त भूमि पर अवैध रूप से दुकानों का निर्माण करने पर चार लोगों के खिलाफ थाना बिसरख में मुकदमा दर्ज कराया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उद्यान निरीक्षक द्वारा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
Greater Noida News
आपको बता दें कि उद्यान निरीक्षक मुकेश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि ग्राम पटवारी के खसरा संख्या 730 सेक्टर 2 की भूमि प्राधिकरण की अर्जित व कब्जा प्राप्त भूमि है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के किस भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध दुकानों का निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। प्राधिकरण की टीम द्वारा कई बार इस अवैध निर्माण को रुकवाया गया।
इसके बावजूद भी अनिल कुमार ओमवीर सिंह तिलक सिंह सुंदर सिंह पुत्र पाला ग्राम पटवारी द्वारा इस भूमि पर जबरन कब्जा कर दुकानें बनाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि उक्त निर्माण अवैध निर्माण की श्रेणी में आता है जो उत्तर प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र विकास अधिनियम 1976 की धारा 10 का उल्लंघन है। उद्यान निरीक्षक ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए अवैध निर्माण को तत्काल प्रभाव से रुकवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।