लुक्सर जेल में अचानक बढ़ गई हलचल, पहुंच गए जनपद न्यायाधीश, DM और पुलिस कमिश्नर
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 06:20 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
17 Nov 2025 06:20 AM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल लुक्सर जेल में अचानक हलचल बढ़ गई जब ग्रेटर नोएडा के माननीय जनपद न्यायाधीश अवनीश सक्सेना, पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह एवं डीएम मनीष कुमार वर्मा के द्वारा गुरुवार को संयुक्त रूप से जिला कारागार गौतम बुद्ध नगर का औचक निरिक्षण करने पहुंचे
Greater Noida News
जेल में चेकिंग के लिए पहुंचे जनपद न्यायाधीश
जेल अधीक्षक गौतमबुद्धनगर ने जिला कारागार में सुरक्षा व्यवस्थाओं आदि के संबंध में विस्तार से अवगत कराया। माननीय जनपद न्यायाधीश, पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी के द्वारा अपने निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में बनाए गए बैरकों की तलाशी लेते हुए कारागार परिसर, कार्यालय, मेस आदि की साफ सफाई व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का बहुत ही गहनता के साथ जायजा लिया। उन्होंने जिला कारागार में साफ सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुरक्षित रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किया।
ये बड़े अधिकारी रहे उपस्थित
बैरकों की तलाशी के दौरान कैदियों के पास से कोई भी आपत्तिजनक समान नहीं मिला एवं मेस का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि कैदियों को दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता अच्छी रहे, इसकी मॉनिटरिंग अधिकारी गण निरंतर करते रहें। निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बबिता पाठक, जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह, डिप्टी जेलर मुकेश प्रकाश एवं शिशिर कुशवाहा, डीसीपी साद मियां खान तथा अन्य संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे। Greater Noida News