ग्रेटर नोएडा में बुजुर्ग के घर चोरी, अलमारी से गायब हुए गहने और नगदी
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:10 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 03:10 PM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के करण एनक्लेव चिपियाना का है। जहां एक बुजुर्ग के घर में घूसकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर की अलमारी से 15 हजार रुपए, कान की बाली व दो मोबाइल फोन आदि चोरी कर ले गए।
Greater Noida News
घर में घूसकर की चोरी
आपको बता दें कि करण एनक्लेव चिपियाना बुजुर्ग निवासी सुरेंद्र तोमर ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 21 जून की रात्रि को उनके घर में छत के रास्ते से चोर घुस गए। चोरों ने उनके घर की अलमारी से 15 हजार रुपए, कान की बाली, मोबाइल फोन चोरी कर लिया। चोरों ने पड़ोस में रहने वाले महेश प्रसाद का भी मोबाइल फोन चोरी कर लिया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। Greater Noida News