नोएडा-ग्रेटर नोएडा में लगातार बढ़ रहे है चोरी के मामले, एक दिन में गायब की 9 बाइक
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 08:51 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
18 Nov 2025 08:51 AM
Greater Noida News : नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग स्थानों से वाहन चोरी के मामले सामने आए है, जहां गुरुवार को 9 बाईक चोरी हो गई। इस मामले में पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल शहर से कुछ घंटों में वाहनों की चोरी काफी बढ़ गई है।
चोरी के अलग-अलग मामले आए सामने
बता दें थाना ईकोटेक-3 में जलपुरा गांव निवासी ईश्वर दयाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने मूल ग्राम सिकंदरपुर जनपद कन्नौज गया था। जब वह गांव से वापस आया तो उसके घर के बाहर खड़ी स्प्लेंडर बाइक गायब थी। इसके अलावा थाना फेज-3 क्षेत्र की सेक्टर-65 स्थित एक कंपनी के बाहर से जयवीर की बाइक चोरी हो गई। कंपनी में काम करने वाले जयवीर ने अपनी बाइक कंपनी के बाहर पार्किंग में खड़ी की थी।
थाना सेक्टर-63 राघवेंद्र श्रीवास्तव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी बाइक एच ब्लॉक से चोरी हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार थाना सेक्टर-20 में मोरना गांव निवासी केतन ने अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि वह जोमैटो में डिलीवरी बॉय का काम करता है। 27 जुलाई को वह सेक्टर 18 डीएलएफ के पास ऑर्डर देने गया था। इस दौरान चोरों ने उसकी इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी कर ली।
Greater Noida News
थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर 37 स्थित अंबेडकर विहार हरिजन बस्ती से मनोज कुमार की बाइक चोरी हो गई। मनोज कुमार सोम बाजार में सब्जी लेने गया था। इस दौरान चोरों ने उसकी बाइक पर हाथ साफ कर दिया।
थाना बीटा-2 क्षेत्र के अल्फा कमर्शल बेल्ट से चोरों ने दो बाइक पर हाथ साफ कर दिया। ग्राम दादोपुर निवासी यश कुमार शर्मा व डालचंद ने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक अल्फा कमर्शियल बेल्ट में खड़ी की थी। कुछ समय बाद जब वह वापस लौटे तो उनकी बाइक गायब थी।
थाना रबूपुरा क्षेत्र के ग्राम रोनीजा निवासी करनेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 18 अगस्त को उनके घर के बाहर खड़ी दो बाइक चोरी हो गई। काफी ढूंढने पर भी दोनो बाईकों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।